{"_id":"581578cdc5dc5ab88e428838b63462d0","slug":"uzbekistan-paragliding-pilot-died-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंड कर रहे उजबेकिस्तान के पैराग्लाइडर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैंड कर रहे उजबेकिस्तान के पैराग्लाइडर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)।
Updated Sat, 07 Nov 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के धर्मशाला में बिलिंग से फ्री फ्लायर के तौर पर उड़ान भरने वाले उजबेकिस्तान के 23 वर्षीय पायलट कोनस्टेनटिन की ढांक से लुढ़कने के कारण मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही उजबेकिस्तान के 23 वर्षीय पायलट कोनस्टेनटिन का शव लेने के लिए बीड़ से बचाव दल रवाना हो गया।
विज्ञापन
पायलट का शव शनिवार देर रात तक बैजनाथ पहुंचने की उम्मीद है। उजबेक्तिस्तान का पायलट कोनस्टेनटिन बुधवार शाम को ही बीड़ बिलिंग में पुहंचा था। वीरवार को उसने बिलिंग से उड़ान भरी। वीरवार दोपहर बाद मौसम अचानक खराब होने पर पायलट छोटा भंगाल के पलाचक के समीप की पहाडिय़ों में लैंड कर गया।
विज्ञापन
लैंड करने के बाद वापसी पर पायलट पहाड़ी से लुढ़क गया जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पायलट ने फ्री फ्लायर के तौर पर उड़ान भरने की अनुमति नहीं ली थी। शुक्रवार को पायलट के घायल होने की सूचना रूस के विशेषज्ञ पायलट जिनिया ने बीड़ में दी। बीड़ से शुक्रवार को बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया था।
विज्ञापन
रूस के पायलट जिनिया की ओर से उपलब्ध करवाई गई फोटो के अनुसार उजबेकिस्तान का पायलट सुरक्षित लैंड कर गया था लेकिन वापसी पर पैदल रास्ते पर ढांक से लुढकने से उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जीपीएस के आने के बाद ही दुर्घटना के कारणों का पता चल सकेगा।