{"_id":"5d70e7e28ebc3e01711f5f03","slug":"uttarakhand-car-challan-on-ridge-shimla-by-himachal-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला के रिज मैदान पर उत्तराखंड की गाड़ी को घुमाना पड़ा महंगा, पुलिस ने की ये कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला के रिज मैदान पर उत्तराखंड की गाड़ी को घुमाना पड़ा महंगा, पुलिस ने की ये कार्रवाई
Thu, 05 Sep 2019 04:18 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 05 Sep 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान पर उत्तराखंड नंबर की गाड़ी को घुमाना चालक को महंगा पड़ गया। प्रतिबंधित सड़क पर वाहन चलाने के उल्लंघन पर शिमला पुलिस ने गाड़ी का 1500 रुपये का चालान कर डाला।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दोपहर को एक गाड़ी लक्कड़ बाजार की तरफ से रिज पहुंची। गाड़ी में चार लोग सवार थे। रिज पर पहुंचने के बाद एक महिला गाड़ी से उतरी।
इसी दौरान वहां पुलिस का जवान पहुंच गया और गाड़ी के जरूरी कागजात चेक करने के बाद 1500 रुपये का जुर्माना लगाया। रिज मैदान से सीएम, राज्यपाल के अलावा एंबुलेंस गुजर सकती है।
विज्ञापन