{"_id":"68442d9528906810d300a3d0","slug":"use-new-techniques-in-teaching-prof-mahavir-shimla-news-c-19-sml1001-547738-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाने में नई तकनीकों का \nकरें प्रयोग : प्रो. महावीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाने में नई तकनीकों का करें प्रयोग : प्रो. महावीर
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने शिक्षकों को पढ़ाने में आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल करने की सलाह दी।
प्रो. महावीर यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे पुनश्चर्या कार्यक्रम के समापन समारोह में बोल रहे थे। अनुसंधान पद्धति और प्रकाशन नैतिकता विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में 13 राज्यों के 37 प्रतिभागियों ने शिरकत की। प्रो. महावीर सिंह ने कहा कि हर शिक्षक को कक्षाओं में पढ़ाने के लिए नई आधुनिक तकनीकों और उपकरणों का उपयोग करना चाहिए। इससे जहां शिक्षक की अपने कार्य में दक्षता बढ़ती है। इससे कक्षा में पढ़ाई कर रहे छात्र को विषय को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलती है। शिक्षक को नई तकनीकों को सीखने और सिखाने के लिए प्रयास करना चाहिए। केंद्र के निदेशक देशराज ठाकुर ने कुलपति प्रो. महावीर सिंह का स्वागत किया और उन्हें शॉल तथा टोपी भेंट की। इस मौके पर केंद्र के सहायक निदेशक डाॅ. अश्वनी कुमार भी मौजूद रहे।