कोड वर्ड से जानें गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडर की एक्सपाइरी डेट के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। ये बात सुनने में शायद आपको भी नई लगे, लेकिन हर सिलेंडर की एक लाइफ होती है। इसके बाद उसका इस्तेमाल असुरक्षित और खतरनाक हो जाता है। ऐसे में सिलेंडर लेने से पहले सावधानी बरतना जरूरी है।
अधिकांश लोग गैस सिलेंडर लेने से पहले सिलेंडर का वजन तोलने से लेकर गैस में होने वाली लीकेज की जांच तो करते हैं, लेकिन जानकारी न होने के कारण कभी भी एक्सपाइरी डेट की तरफ देखते तक नहीं। एक्सपायर सिलेंडर में गैस लीक होने और फटने का डर हमेशा बना रहता है। जाहिर है अगर आप सावधान और जागरूक हों तो ऐसे हादसों से बचा सकता है। हर सिलेंडर पर उसकी एक्सपाइरी डेट लिखी होती है जिसे समझना बहुत आसान है।
हादसों से तभी बचा जा सकता है जब लोग जागरूक हों। सिलेंडर की एक्सपाइरी डेट के साथ जरूरी है कि सिलेंडर की सही समय पर जांच भी कराना। गैस की बदबू हो या फिर पाइप में गड़बड़ी तुरंत जांच करवाएं। यह जानकारी इन दिनों विभिन्न गैस कंपनियों की टीमें लोगों के घरों में जाकर दे रही हैं। दो साल में एक बार गैस कंपनी की ओर से लोगों के घरों में जाकर जागरूक किया जाता है।
बड़े काम के एक अक्षर और दो नंबर
-ए यानी जनवरी से मार्च तक
-बी यानी अप्रैल से जून तक
-सी यानी जुलाई से सितंबर तक
-डी यानी अक्तूबर से दिसंबर तक
आपके गैस सिलेंडर में तारीख ए 14 लिखी है तो आपके सिलेंडर की एक्सपाइरी डेट मार्च 2014 होगी। अगर डी 12 लिखा है तो मतलब आपका सिलेंडर दिसंबर 2012 में एक्सपायर हो चुका है।
कोई समस्या हो तो यहां करे संपर्क
गैस एजेंसी---------------------फोन नंबर
हिमालया गैस---------------------2658851
विनीत गैस-----------------------2813353
दुर्गा गैस--------------------------2842274
शिवा गैस--------------------------2625445
बेस्ट गैस--------------------------2652574
आरती गैस--------------------------2830615
उत्तम गैस--------------------------2673600