फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Uri Attack, Injured Army Solider Manjeet Singh came back To Home.

उड़ी हमले में घायल जवान बोला, सर्जिकल स्ट्राइक से मिला सुकून

Sun, 02 Oct 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना) Updated Sun, 02 Oct 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Uri Attack, Injured Army Solider Manjeet Singh came back To Home.

उड़ी सेक्टर में बीते 18 सितंबर को आर्मी कैंप पर आतंकी हमले में घायल हुए हिमाचल के ऊना के भद्रकाली निवासी हवलदार मंजीत सिंह रविवार को अपने घर सकुशल लौट आए हैं। मंजीत ने बताया कि आतंकी हमले से कुछ समय पहले ही वह अपने साथियों सहित ड्यूटी से कैंप में लौटे थे।

विज्ञापन


अचानक हुए हमले में वह जख्मी हो गए और इलाज के बाद सकुशल घर लौटे हैं। मंजीत ने बताया कि उनका मन उस समय हल्का हुआ, जब भारतीय सेना के पैरा कमांडो ने 29 सितंबर को पीओके सीमा के अंदर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर दर्जनों आतंकियों को मार गिराया। अब जाकर उनके दिल को सुकून मिला है।
विज्ञापन

 
उधर, मंजीत के घर लौटते ही गांव में जश्न का माहौल है। मंजीत से मिलने के लिए रिश्तेदारों और लोगों का तांता लगा हुआ है। पत्नी अंजना देवी, बेटी तान्या, बेटा अरमान, पिता कैप्टन फतेह सिंह, ससुर श्रवण सिंह मंजीत के लौटने से बेहद खुश हैं और भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजीत ने बताया कि पत्नी से पता चला कि उनके घायल होने पर मीडिया और लोगों का प्यार एवं दुआएं मिलीं जिस वजह से वह जल्दी ठीक हो पाए। उन्होंने इसके लिए सभी का धन्यवाद किया। 

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सोशल मीडिया पर छाया देशभक्ति का जज्बा

Uri Attack, Injured Army Solider Manjeet Singh came back To Home.

पीओके में सफल सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सोशल साइटों पर देशभक्ति का जज्बा छाया हुआ है। लिंक क्लीकिंग के जरिये बाकायदा पाकिस्तान के लिए संदेश बनाए जा रहे हैं। एक शख्स का संदेश है - ‘ जोएक बार गलती करे वो अंजान, दो बार करे वो नादान और बार-बार गलती करे वो किस्तान पर इस बार माफ नहीं करेगा हिंदोस्तान’।

इसके अलावा आधुनिक हथियारों से लैस तस्वीरें अपलोड कर जापान का साथ मिलने की जानकारी साझा की जा रही है। राजनीतिक बहस भी छिड़ गई है। कई लोगों ने फेसबुक पर अपलोड किया है कि यह सर्जिकल स्ट्राइक मनमोहन सरकार के कार्यकाल के दौरान भी हुई है।

लेकिन कभी ट्विटर का सहारा नहीं लिया। सोशल मीडिया पर दो अक्तूबर को स्वच्छ भारत मिशन भी मनाया गया। इस अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक हाथ में झाडू़ और कंधे पर हथियार उठाए कार्टून अपलोड किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed