फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Urban Bank's new branch opens in Dhali

Shimla News: ढली में खुली अर्बन बैंक की नई शाखा

Wed, 14 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Urban Bank's new branch opens in Dhali
शिमला। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ढली चौक में नई शाखा बुधवार को खुल गई। इसका शुभारंभ भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक पीएस खुआल ने किया। शिमला अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड 100 से अधिक वर्षों से काम कर रहा है और शिमला में लगभग 10,500 ग्राहकों और 8,500 शेयरधारकों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने का कार्य कर रहा है। शाखा के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यातिथि रहे आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक पीएस खुआल ने शाखा के खोले जाने पर बैंक प्रबंधकों को बधाई दी। कार्यक्रम समारोह में शिमला में सहकारी समितियों के सहायक रजिस्ट्रार भक्ति प्रकाश वर्मा, लोअर ढल्ली की पार्षद विशाखा मोदी, अपर ढल्ली की पार्षद कमलेश मेहता, एमसी शिमला के पार्षद गोपाल शर्मा, स्थानीय व्यवसायी और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। बैंक के सभी निदेशक मंडल के सदस्य मौजूद रहे। अर्बन बैंक के सीईओ और पदेन निदेशक जगदीप सिंह ने मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बैंक 100 से अधिक वर्षों से काम कर रहा है और लगातार मुनाफा कमाने वाला डिविडेंड देने वाला बैंक है। बैंक के अध्यक्ष एके वशिष्ठ, उपाध्यक्ष एमएल जोशी और बैंक के सभी निदेशकों ने इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत किया और लगातार मार्गदर्शन और सहयोग के लिए भारतीय रिजर्व बैंक का धन्यवाद किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article