फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   UPA divided the country: PK Dhumak

दस सालों में देश का बंटाधार किया यूपीए ने: धूमल

Fri, 11 Apr 2014 11:24 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, सराहां (सिरमौर)
बयूरो/ अमर उजाला, सराहां (सिरमौर) Updated Fri, 11 Apr 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
UPA divided the country: PK Dhumak

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल शुक्रवार को सराहां में जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में कांग्रेस के कुशासन से आम जनता त्रस्त है। अब समय आ गया है कि कांगेस सरकार की राजनीति को देश से बाहर फेंका जाए। जनसभा के दौरान धूमल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर खूब निशाना साधा। धूमल ने कहा कि कहने को तो मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री हैं। लेकिन सरकार को चलाने का रिमोट सोनिया के हाथ में है।

विज्ञापन


पिछले दस साल से यूपीए की सरकार देश में है। मंहगाई और भ्रष्टाचार को चरम सीमा पर पहुंचा कर सबको आहत किया है। इससे पहले सांसद व भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कश्यप ने लोगों से उन्हें वोट देने की अपील की।
विज्ञापन

वीरभद्र सरकार ने दिया धोखा: अनुराग

UPA divided the country: PK Dhumak

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने कहा है कि वीरभद्र सरकार ने कदम-कदम पर लोगों को धोखा दिया। सस्ते राशन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के बजाए नए राशनकार्ड बनाने पर जोर दिया जा रहा है। राजनीतिक बदले की भावना से भाजपा के लोगों पर केस किए जा रहे हैं। अनुराग नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरोध के बावजूद सरकार उन्हें परिवार का मुखिया बनाने पर तुली हुई है। क्रिकेट के विकास के लिए प्रदेश में अहम कदम उठाए गए। लेकिन, मुख्यमंत्री को इससे पीड़ा क्यों हो रही है। इस चुनाव में सबसे अहम बात देश को बचाने की है। इसके लिए देश की बागडोर नरेंद्र मोदी के हाथ में होना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed