फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   up cricket team reached bilaspur without suresh raina

विजय हजारे ट्रॉफी: इस स्टार खिलाड़ी के बिना पहुंची यूपी की टीम, लुहणू मैदान में बहाया पसीना

Sun, 04 Feb 2018 09:49 AM IST
खेमराज शर्मा, अमर उजाला, बिलासपुर
खेमराज शर्मा, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sun, 04 Feb 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
up cricket team reached bilaspur without suresh raina

बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान में पांच फरवरी से विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी का रोमांच शुरू होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश की टीम अपने स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना के बिना यहां पहुंची। 

विज्ञापन


उम्मीद जताई जा रही है कि रैना आज बिलासपुर पहुंच सकते हैं। यूपी की टीम अपना पहला मैच सोमवार को खेलेगी। कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर इस दौरान चयनकर्ताओं की नजर रहेगी। 
विज्ञापन


गौतम गंभीर, सुरेश रैना, इशांत शर्मा, प्रवीण कुमार, उन्मुक्त चंद, पीयूष चावला, अशोक डिंडा सहित कई खिलाड़ियों का टीम इंडिया में चयन उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। बिलासपुर में सात वनडे मैच खेले जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लुहणू स्टेडियम में हिमाचल के दो मैच

up cricket team reached bilaspur without suresh raina

पांच से 17 फरवरी तक होने वाले एक दिवसीय रणजी मैचों में सभी स्टार खिलाड़ी अपना सौ फीसदी देने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। इधर, शनिवार को उत्तर प्रदेश की टीम बिना सुरेश रैना बिलासपुर पहुंच गई है। टीम के खिलाड़ियों ने लुहणू क्रिकेट मैदान में जमकर पसीना बहाया। 

लुहणू क्रिकेट मैदान में हिमाचल की टीम दो मैच खेलेगी। 11 फरवरी को हिमाचल का मुकाबला उत्तर प्रदेश से है। 13 को महाराष्ट्र के साथ टीम अपना दूसरा मैच खेलेगी। टूर्नामेंट के अन्य मैच धर्मशाला और अमतर में भी खेला जा रहे हैं।

बिलासपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि दिल्ली की टीम अभी तक नहीं पहुंची है, शनिवार शाम तक टीम पहुंच जाएगी। सोमवार से पहला मैच शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed