फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Unsafe Building in shimla

असुरक्षित भवनों से दहशत में लोग, प्रशासन पर भड़के

Sat, 02 Oct 2021 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Unsafe Building in shimla
सड़क से नीचे नहीं उतर रहा प्रशासन, कैसे मिलेगी राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के कच्चीघाटी इलाके में प्रशासन ने हादसे की आशंका को देखते हुए कई भवनों को खाली करवा दिया है लेकिन अनसेफ भवन तोड़ने पर फैसला नहीं लिया। इस पर स्थानीय लोग भड़क गए हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन हमारे घर खाली करवाकर गायब हो गया है।
लोग सड़क किनारे बने पांच मंजिला दो भवनों को जल्द तोड़ने की मांग कर रहे हैं ताकि पहाड़ी के निचली तरफ बने भवनों को खतरा न हो। इन दोनों भवनों को प्रशासन ने अनसेफ बताते हुए दो दिन पहले खाली करवा दिया है। लेकिन अभी तक इन्हें तोड़ने पर फैसला नहीं लिया है। इन भवनों के ढहने की आशंका को देखते हुए निचली तरफ बने भवनों में रह रहे लोग भी दहशत में है। शनिवार को भी कई लोग घर खाली कर सामान समेटते नजर आए।
विज्ञापन

अनसेफ भवनों में फ्लैट लेने वाले कई लोग भी शनिवार को मौके पर मौजूद रहे। नाले के पास बने भवनों को भी खतरा है। यहां भी तीन मंजिला भवन साथ लगते चार मंजिला चौहान निवास पर टिका हुआ है। इसे तोड़ने पर भी अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। भवन मालिक वीरेंद्र चौहान ने कहा कि प्रशासन के अधिकारी सड़क पर आकर निर्देश दे रहे हैं। लेकिन नीचे नाले में हमारे भवनों को बचाने के लिए कोई नहीं आ रहा। यदि अनसेफ हुए भवन को तोड़ा जाए तो उनके मकान बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्चीघाटी में बने बहुमंजिला
भवनों की जांच की तैयारी
शहर के कच्चीघाटी इलाके में बने बहुमंजिला भवनों की जांच करवाने की तैयारी चल रही है। इस क्षेत्र में ज्यादातर भवन सात से आठ मंजिला बने हैं। ज्यादातर के नक्शे तक पास नहीं है। यह कब बने और इसकी अनुमति ली गई थी या नहीं, नगर निगम इस पर जांच करवाने की तैयारी कर रहा है। लेकिन पहले अनसेफ हुए भवन को तोड़ने को लेकर फैसला लिया जाना है। ऐसे में नगर निगम अभी अनसेफ भवनों पर ध्यान दे रहा है। निगम प्रशासन का कहना है कि इन भवनों को तोड़ा जाना है या नहीं, इसके लिए तकनीकी टीम जांच करेगी। इसकी रिपोर्ट के बाद ही तोड़ने पर फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed