फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Unknown Vehicle Hit Bike at Nalagarh, One killed.

ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार युवकों को गाड़ी ने रौंदा, एक की मौत

Wed, 08 Feb 2017 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन/नालागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन/नालागढ़ Updated Wed, 08 Feb 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
Unknown Vehicle Hit Bike at Nalagarh, One killed.

हिमाचल के नालागढ़ में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक पर सवार होकर कंपनी की ओर जा रहे दो युवकों को ट्रक ने रौंद डाला। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

विज्ञापन


बद्दी नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 105 पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक सुरेश कुमार उम्र 30 पुत्र मदन लाल गांव व डाकघर स्थविन तहसील बड़सर जिला हमीरपुर की मौत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना में चोटिल हुए बाइक चालक करनेल उम्र 42 पुत्र दिलबाग गांव खरोड़ा तहसील बलाचौर जिला रोपड़ को नालागढ़ अस्पताल में उपचाराधीन किया गया है। लापरवाह ट्रक चालक घटना के तुरंत बाद मौके से वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा सुबह 8.30 बजे बागबानिया में हुआ। बाइक सवार दोनों लोग किशनपुरा स्थित उद्योग में ड्यूटी पर जा रहे थे। बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से हिट किया। जिस कारण बाइक पर पीछे बैठा सुरेश कुमार व करनेल दोनों बीच सड़क पर जा गिरे।

सड़क पर गिरने और ट्रक की टक्कर से सुरेश को गहरी चोटें लगी जिस कारण उसने दम तोड़ दिया। डीएसपी साहिल अरोड़ा ने कहा कि मौके से फरार ट्रक चालक का नंबर पता नहीं चल सका है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी चालक व ट्रक की पहचान कर रही है।


बीबीएन में हिट एंड रन के तीन माह में आधा दर्जन से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस इन लापरवाह व आरोपी चालकों को पकड़ने में कामयाब नहीं रही है। पुलिस की मासिक बैठक में ट्रैफिक मेनेजमेंट को लेकर हर बाद नए सुझाव जरूर आ रहे हैं। लेकिन बीबीएन के ट्रैफिक मैनेजमेंट में सुधार का आईना यह सड़क दुर्घटनाएं साफ बयां कर देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed