फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Unknown Person Cut School Girl Hair at Solan.

हिमाचल में भी चोटी कटने से दहशत, स्कूली छात्रा के कट गए बाल

Wed, 09 Aug 2017 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Wed, 09 Aug 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
Unknown Person Cut School Girl Hair at Solan.

हिमाचल में भी चोटी कटने का पहला मामला सामने आया है। सोलन के नौंणी के एक गांव में स्कूली छात्रा के बाल कटने से हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार यह छात्रा देर रात अपने घर के अंदर कमरे में सो रही थी।

विज्ञापन


सुबह के समय जब इसकी आंख खुली तो चोटी कट चुकी थी। ये सब कैसे हुआ और किसने किया, इसका छात्रा को कोई पता तक नहीं चला। हैरानी की बात तो ये है कि छात्रा का कमरा पूरी तरह से बंद था।
विज्ञापन


ऐसे में कौन कमरे में आकर चोटी काट गया, इसका कोई पता नहीं चल पाया है। हिमाचल में यह पहला मामला है। अब तक देश के अन्य राज्यों में चोटी कटने की घटनाएं सामने आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। महिलाएं दहशत में आ गई हैं। इनका कहना है कि इसके पीछे शरारती तत्वों या भूत प्रेत का हाथ हो सकता है। बहुत से लोग इसे अफवाह भी मान रहे हैं। फिलहाल ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed