फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   University's Shrikhand Hostel Rooms will not be allotted

Shimla News: विवि के श्रीखंड छात्रावास के कमरों का नहीं होगा आवंटन

Wed, 21 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
University's Shrikhand Hostel 
Rooms will not be allotted
जमीन में कंपन के बाद बंद कर दिया है हॉस्टल
विज्ञापन

छात्रावास में हैं 70 कमरे, छात्रावास का सर्वे करवाएगा विवि
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के श्रीखंड छात्रावास को खाली करवाने के बाद फिलहाल नए सत्र में इस छात्रावास के कमरों का आवंटन नहीं होगा।
छात्रों की ओर से इस छात्रावास में कंपन होने की मिली शिकायत के बाद कुलपति ने बीते रोज छात्रावास में रहे रहे 28 विद्यार्थियों को एहतियात के तौर पर दूसरे छात्रावास में शिफ्ट कर दिया है। ऐसे में लड़कों के छात्रावासों की 495 में से 70 सीटें आवंटित नहीं हो पाएंगी। छात्राओं के लिए मरम्मत कार्य पूरा होने पर इस बार दो सौ अतिरिक्त सीटें आवंटित होंगी। कुलपति के आदेशों के अनुसार श्रीखंड छात्रावास का जियोलाजिकल टीम सर्वे कर अपनी रिपोर्ट में इसे सुरक्षित करार नहीं देती, तब तक छात्रावास में छात्रों को कमरे आवंटित नहीं होंगे।
बॉयज छात्रावास की इन 495 सीटों में से 314 पुराने छात्र हैं जो फिर से कमरों को ले रहे हैं। ऐसे में नए विद्यार्थियों को मुश्किल से 180 कमरे ही छात्रावासों में मिल पाएंगे। इससे नए विद्यार्थियों को श्रीखंड छात्रावास के भवन के सुरक्षित घोषित होने तक इंतजार करना पड़ेगा। यदि छात्रावास को कोई खतरा निकला तो इस छात्रावास में कमरे आवंटित नहीं होंगे। विवि के लड़कियों के छात्रावासों में करीब 994 कमरे हैं, इनमें 440 छात्राएं पहले से रह रही हैं। कन्या छात्रावास में करीब 508 कमरे ही नई छात्राओं के लिए आवंटित होंगे।
विज्ञापन


छात्रावास आवंटन को वार्डन कमेटी की बैठक
विवि के चीफ वार्डन कार्यालय में 23 अगस्त को सभी छात्रावासों के वार्डनों की बैठक होगी। चीफ वार्डन प्रो. आरएल जिंटा ने बताया कि वार्डन की इस बैठक में ही विभागों के माध्यम से आए आवेदन और मेरिट के आधार पर नए विद्यार्थियों को छात्रावास की सीटें आवंटित करने पर निर्णय लिया जाएगा। कहा कि शनिवार को छात्रावास आवंटन की पहली सूची जारी करने के लिए कार्य किया जा रहा है। प्रो. जिंटा ने माना कि लड़कों की नए छात्रों को मिलने वाली 70 सीटें कम हो गई हैं। बैठक में आवेदन और मेरिट के आधार पर नए विद्यार्थियों को छात्रावास की सीटें आवंटित करने पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article