Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   University has postponed all PG examinations scheduled for November 28

Shimla News: विवि ने 28 नवंबर को प्रस्तावित सभी पीजी परीक्षाएं की स्थगित

Thu, 26 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
University has postponed all PG examinations scheduled for November 28
पुलिस भर्ती के चलते लिया फैसला, नई तारीख का इंतजार
विज्ञापन

एमए, एमएससी, एमकॉम कोर्स के विद्यार्थी भी होंगे प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने 28 नवंबर को निर्धारित सभी स्नातकोत्तर (पीजी) परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। विवि के इस फैसले से उस दिन परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हजारों विद्यार्थियों को अब नई तारीखों का इंतजार करना होगा। गौरतलब है कि शिमला में पुलिस कांस्टेबल भर्ती 27 नवंबर से शुरू हो रही है, इसमें दोनों परीक्षाओं की तिथियों में टकराव के चलते यह फैसला लिया है।

स्थगित परीक्षाओं में एमए, एमएससी, एमकॉम, एमबीए, एमएड और एमटेक सहित विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के प्रश्नपत्र शामिल हैं। विवि ने फिलहाल इन परीक्षाओं की संशोधित तारीखें घोषित नहीं की हैं। परीक्षा नियंत्रक श्याम लाल कौशल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 28 नवंबर को होने वाले सभी पीजी प्रश्नपत्र स्थगित कर दिए हैं। इन परीक्षाओं की नई तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी। हालांकि डेटशीट में शामिल अन्य दिनों की परीक्षाओं के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी 28 नवंबर के अलावा अन्य निर्धारित तारीखों पर परीक्षाएं पूर्व कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। विद्यार्थियों को नई तारीखों की जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन

शिमला में हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत 27 नवंबर से 5 दिसंबर तक शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मानक परीक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस लाइन भराड़ी में 9,151 अभ्यर्थियों को बुलाया है। इनमें 6,444 पुरुष और 2,707 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया और विश्वविद्यालय की परीक्षाओं की तारीख एक होने के कारण उन विद्यार्थियों के सामने परेशानी पैदा हो सकती थी, जिन्हें दोनों प्रक्रियाओं में शामिल होना था। ऐसे में 28 नवंबर की परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला विद्यार्थियों के लिए राहत भरा है। विश्वविद्यालय ने अधिसूचना की प्रतियां संबद्ध महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों, परीक्षा केंद्र अधीक्षकों, क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला और संबंधित अधिकारियों को भेज दी हैं। जनसंपर्क अधिकारी को भी इस सूचना को समाचार पत्रों में प्रकाशित करवाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल विश्वविद्यालय की अधिसूचना में स्थगित परीक्षाओं के लिए दोबारा परीक्षा फार्म भरने या किसी अन्य प्रक्रिया को लेकर कोई निर्देश नहीं दिया है। संशोधित डेटशीट जारी होने के बाद ही नई परीक्षा तारीखों की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article