फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   University Grants Commission to hold film-making contest to curb ragging

रैगिंग रोकने के लिए शॉर्ट फिल्म बनाओ, पांच लाख इनाम पाओ

Mon, 11 Sep 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 11 Sep 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
University Grants Commission to hold film-making contest to curb ragging

यदि आपके पास रैगिंग रोकने के लिए कोई अच्छा आइडिया है तो शॉर्ट फिल्म बनाने के लिए तैयार हो जाएं। यूजीसी ने देशभर के विश्वविद्यालयों, मेडिकल कॉलेजों समेत उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रबंधन को एक पत्र भेजा है। इसमें रैगिंग रोकने की मुहिम के तहत प्रतियोगिता में भाग लेने को कहा है।

विज्ञापन


यूजीसी का मानना है कि रैगिंग रोकने के लिए कई प्रकार कई अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन पहली बार इस पर फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। उच्च शिक्षण संस्थान अपने-अपने कैंपस में प्रतियोगिता आयोजित करेंगे। छात्र या शिक्षक को पांच से दस मिनट की फिल्म बनाकर यूजीसी को 30 नवंबर तक भेजनी होगी।
विज्ञापन


यूजीसी की ओर से गठित विशेषज्ञों की कमेटी इन फिल्मों में से सर्वश्रेष्ठ तीन फिल्मों का चयन करेगी। पहला पुरस्कार पांच लाख रुपये का होगा, जबकि दूसरे पुरस्कार में तीन लाख रुपये और तीसरे में दो लाख रुपये मिलेंगे। सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को यूजीसी की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा, ताकि आम छात्र भी उन्हें देख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) रैगिंग के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए फिल्मों का सहारा ले रहा है। इसके लिए यूजीसी ने उच्च शिक्षण संस्थानों में ‘नेशनल यूनिवर्सिटी फिल्म मेकिंग कंप्टीशन’ आयोजित करवाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed