फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Universal Cartons Supply of Universal Cartons reached the sales centers of APMC

Universal Cartons: एपीएमसी के विक्रय केंद्रों पर पहुंची यूनिवर्सल कार्टन की सप्लाई

Wed, 10 Jul 2024 09:53 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 10 Jul 2024 09:53 PM IST
सार

सफेद और भूरे रंग में सभी एचपीएमसी के सेंटरों में 66,000 यूनिवर्सल कार्टन की सप्लाई पहुंच गई है। सरकार ने सेब को सख्त आदेशों में यूनिवर्सल कार्टन में ही बेचने के लिए कहा है। अब एचपीएमसी के सेंटरों में यूनिवर्सल कार्टन की सप्लाई पहुंचने से हजारों बागवानों को राहत मिलेगी। 

 

विज्ञापन
Universal Cartons Supply of Universal Cartons reached the sales centers of APMC
यूनिवर्सल कार्टन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

एचपीएमसी के विक्रय केंद्रों पर यूनिवर्सल कार्टन की सप्लाई पहुंच गई है। बागवान नजदीकी विक्रय केंद्रों से नए कार्टन को खरीद सकते हैं। सफेद और भूरे रंग में सभी एचपीएमसी के सेंटरों में 66,000 यूनिवर्सल कार्टन की सप्लाई पहुंच गई है। जिले के बगीचों में सेब की अर्ली वैरायटी पूरी तरह तैयार हो चुकी है, लेकिन बागवानों को मंडियों में सेब लाने के लिए यूनिवर्सल कार्टन नहीं मिल रहे थे। इसकी वजह से सैकड़ों बागवानों की परेशानियां बढ़ गई थीं।

विज्ञापन


फल मंडियों में केवल नाशपाती को ही पुराने कार्टन (टेलिस्कोपिक) में बेचने की छूट दी गई है। सरकार ने सेब को सख्त आदेशों में यूनिवर्सल कार्टन में ही बेचने के लिए कहा है। अब एचपीएमसी के सेंटरों में यूनिवर्सल कार्टन की सप्लाई पहुंचने से हजारों बागवानों को राहत मिलेगी। एचपीएमसी की ओडी, गुम्मा, रोहड़ू, जुब्बल, चौपाल, जरोल टिक्कर, रामपुर, चिंडी, चायल चौक, भुंतर, पतलीकूहल ब्रांच में सफेद और भूरे यूनिवर्सल कार्टन की सप्लाई पहुंच गई है।
विज्ञापन


रोहड़ू, गुम्मा और चिंडी में सात जुलाई को ही कार्टन की सप्लाई पहुंच चुकी है। 9 और 10 जुलाई को बाकी बचे सेंटरों में भी सप्लाई पहुंच चुकी है। एचपीएमसी ने यूनिवर्स कार्टन बनाने के लिए दो कंपनियों को ऑर्डर दिए थे, जिसमें शिवालिक कंटेनरस प्राइवेट लिमिटेड और जज पैकर्स शामिल थी। शिवालिक कंपनी को 15500 और जज कंपनी को 50500 कार्टन बनाने के ऑर्डर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 जुलाई रखा था कार्टन पहुंचाने का लक्ष्य : मोक्टा
एचपीएमसी की ओर से सभी विक्रय केंद्रों पर नए कार्टन की सप्लाई भेजने का लक्ष्य 10 जुलाई रखा था। इसे एचपीएमसी ने पूरा कर दिया। सभी बागवान नजदीकी एचपीएमसी के विक्रय केंद्र से यूनिवर्सल कार्टन को खरीद सकते हैं- सुदेश कुमार मोक्टा, प्रबंध निदेशक, एचपीएमसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed