फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Utensil Market started decorating for Dhanteras in the city Inflation hit bronze utensils

Dhanteras: शिमला शहर में धनतेरस के लिए सजने लगा बर्तन बाजार, कांसे पर महंगाई की मार

Tue, 18 Oct 2022 11:29 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Tue, 18 Oct 2022 11:29 AM IST
सार

राजधानी शिमला का बर्तन बाजार भी सजने लगा है। शहर के ज्यादातर कारोबारियों ने त्योहारी सीजन के लिए बर्तनों का स्टॉक मंगवा लिया है। धनतेरस 23 अक्तूबर यानि रविवार को है। ऐसे में एक दो दिन में इनकी बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Utensil Market started decorating for Dhanteras in the city Inflation hit bronze utensils
धनतेरस के लिए सजने लगा बर्तन बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 धनतेरस और दिवाली के लिए राजधानी का बर्तन बाजार भी सजने लगा है। शहर के ज्यादातर कारोबारियों ने त्योहारी सीजन के लिए बर्तनों का स्टॉक मंगवा लिया है। धनतेरस 23 अक्तूबर यानि रविवार को है। ऐसे में एक दो दिन में इनकी बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है। बाकी चीजों की तरह बर्तन कारोबार पर भी इस बार महंगाई की मार पड़ी है। स्टील, एल्यूमिनियम से बने बर्तनों के रेट लगभग पिछले साल के बराबर हैं लेकिन कांसे तथा तांबे से बने बर्तनों के दाम 100 से 200 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। बीते साल कांसे के बर्तन 1400 रुपये प्रति किलो बिके थे लेकिन इस बार इनके दाम 1600 रुपये प्रति किलो है। इसी तरह तांबे के रेट भी 1200 रुपये से बढ़कर 1300 रुपये प्रतिकिलो हो गए हैं।

विज्ञापन


शहर के बर्तन कारोबारियों के मुताबिक कुछ सालों में कांसे से बने बर्तनों का प्रचलन बढ़ा है। बीते साल भी धनतेरस पर कई कारोबारियों के पास कांसे के बर्तनों का स्टॉक खत्म हो गया था। ऐसे में इस बार पहले से ज्यादा स्टॉक मंगवाया है। कांसे की थाली की सबसे ज्यादा मांग है। लोअर बाजार के बर्तन कारोबारी विनोद अग्रवाल ने बताया कि अब खरीद बढ़ने लगी है। धनतेरस पर इस बार भी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


प्रेशर कुकर से लेकर हीटर तक की डिमांड
त्योहारी सीजन के बीच अब प्रेशर कुकर से लेकर हीटर तक की मांग आ रही है। मालरोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी कवि खन्ना ने बताया कि इस बार प्रेशर कुकर में नई वैरायटी आई है। इसलिए मांग भी आई है। शिमला में इस बार ठंड अक्तूबर में ही शुरू हो गई है। ऐसे में लोग हीटर की मांग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

के बर्तन 1600 रुपये प्रतिकिलो
तांबे के बर्तन 1300 रुपये प्रति किलो
पीतल 800 रुपये प्रति किलो
एलुमिनियम 400 रुपये प्रति किलो
स्टील 500 रुपये प्रति किलो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed