Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: 866 villages to become tobacco free; 574 to undergo re evaluation; guidelines issued

हिमाचल: 866 गांव होंगे तंबाकू मुक्त, 574 का फिर होगा मूल्यांकन, दिशा-निर्देश जारी

Fri, 27 Nov 2026 06:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Nov 2026 06:13 PM IST
सार

तंबाकू मुक्त गांव का दर्जा पाने के लिए दस अनिवार्य मानदंड पूरे करने होंगे। पंचायती राज विभाग ने इस संबंध में सभी जिला पंचायत अधिकारियों, जिला विकास अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
Himachal: 866 villages to become tobacco free; 574 to undergo re evaluation; guidelines issued
पंचायतीराज विभाग हिमाचल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में तंबाकू मुक्त युवा अभियान के चौथे चरण के तहत 866 गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें 574 गांवों का दोबारा मूल्यांकन किया जाएगा, जबकि 292 नए गांवों को अभियान में शामिल किया जाएगा। पंचायती राज विभाग ने इस संबंध में सभी जिला पंचायत अधिकारियों, जिला विकास अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अभियान की प्रक्रिया 26 दिसंबर 2026 तक पूरी करनी होगी। जिला पंचायत अधिकारी कांगड़ा सचिन ठाकुर ने निदेशालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की पुष्टि की है।

विज्ञापन


तीसरे चरण में प्रदेश के 574 गांवों को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया था। प्रमाणपत्र की वैधता एक वर्ष होने के कारण इन गांवों का निर्धारित मानकों के आधार पर पुनर्मूल्यांकन कर दोबारा प्रमाणीकरण किया जाएगा। भारत सरकार ने पिछले वर्ष की उपलब्धि से कम से कम 50 प्रतिशत अधिक लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के तहत ग्राम पंचायतों को ग्राम सभा की बैठक बुलाकर तंबाकू नियंत्रण का प्रस्ताव पारित करना होगा। साथ ही ग्राम स्तरीय समन्वय समिति गठित करनी होगी या मौजूदा ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति को सक्रिय करना होगा।
विज्ञापन


प्रत्येक राजस्व गांव को अभियान की इकाई माना जाएगा और उसके तहत आने वाली सभी बस्तियों को शामिल किया जाएगा। तंबाकू मुक्त गांव का दर्जा पाने के लिए दस अनिवार्य मानदंड पूरे करने होंगे। इनमें जनजागरूकता गतिविधियां, तंबाकू नियंत्रण के लिए राजदूत नियुक्त करना, सूचना पट्ट लगाना, तंबाकू नियंत्रण कानून लागू करना और तंबाकू उत्पादों की दुकानों व अस्थायी बिक्री केंद्रों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शामिल है। पंचायत भूमि और सार्वजनिक स्थानों को भी तंबाकू मुक्त बनाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

15 दिसंबर तक गतिविधियां पूरी करने के निर्देश
विभाग ने सभी गतिविधियां 15 दिसंबर तक पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद 26 दिसंबर तक प्रमाणीकरण और पुनः प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी होगी। पंचायतें इसके लिए अपने राजस्व और अबंधित निधि का उपयोग कर सकेंगी। अभियान की निगरानी पंचायत निरीक्षक और उपनिरीक्षक करेंगे। खंड विकास अधिकारियों को 15 दिसंबर तक प्रगति रिपोर्ट जिला पंचायत अधिकारी और जिला विकास अधिकारी को भेजनी होगी। इसकी प्रति मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी उपलब्ध करवानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed