फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Union Minister Smriti Irani statement over congress leader Rahul gandhi in una himachal

Himachal Politics: स्मृति ईरानी बोलीं- राहुल अमेठी से ऐसे निकले कि अभी तक भारत घूम रहे

Mon, 10 Oct 2022 06:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना/नारी/बिझड़
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना/नारी/बिझड़ Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Oct 2022 06:43 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि देश की राजनीति में एक नेता युवराज कहलाए जाते हैं, वे अपनी खानदानी सीट अमेठी से चुनाव हार कर ऐसे निकले कि अब भारत घूम रहे हैं। 2019 में कांग्रेस अध्यक्ष ऐसे हारे और अब तक अपना अध्यक्ष नहीं चुन पाए।

विज्ञापन
Union Minister Smriti Irani statement over congress leader Rahul gandhi in una himachal
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बसाल और हमीरपुर जिले के बड़सर हलके के बिझड़ में नारी को नमन कार्यक्रम में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में एक नेता युवराज कहलाए जाते हैं, वे अपनी खानदानी सीट अमेठी से चुनाव हार कर ऐसे निकले कि अब भारत घूम रहे हैं। 2019 में कांग्रेस अध्यक्ष ऐसे हारे और अब तक अपना अध्यक्ष नहीं चुन पाए। अपना नेता नहीं चुन पाए, जो अपनी पार्टी को नेतृत्व नहीं दे सकते हैं, वह हिमाचल को क्या खाक नेतृत्व दे पाएंगे। अमेठी ने दशकों पुराना गांधी परिवार को जिताने का रिवाज बदला है, अब रिवाज बदलने की बारी हिमाचल की है। 

विज्ञापन


कांग्रेस में बेटी को भुलाकर आजकल बेटे के प्रति ज्यादा प्रेम उमड़ रहा है। कांग्रेस अपने युवराज के पुत्र मोह में फंसी है। दूसरी ओर, युवराज अकेले ही भारत यात्रा पर निकल पड़े हैं। बेटियां इनकी यात्रा से भी लुप्त हो गई हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर टिप्पणी की कि भाई-बहन में महाद्वंद्व चल रहा है। कांग्रेस सिर्फ सत्ता तक ही सीमित है। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में प्रधान सेवक जनता को दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहनों-माताओं को जूझते हुए देखा है। इसीलिए उन्होंने माता-बहनों के लिए कई सुविधाएं दी हैं। वर्षों तक कांग्रेस की सरकार रही। कांग्रेस की अध्यक्ष महिला रही। महिला अध्यक्ष रहने के बावजूद महिलाओं का दर्द नहीं जाना और न ही महिलाओं की इज्जत की। 
विज्ञापन


महिला सशक्तीकरण करती है भाजपा : अनुराग
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा महिला विकास नहीं, बल्कि महिला सशक्तीकरण करती है। उन्होंने कहा कि खेतीबाड़ी, पशुपालन, धार्मिक, राजनीतिक समेत अन्य सभी जगह महिलाएं आगे हैं। स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी से ऐसा क्लीन बोल्ड किया, उनकी वापसी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed