फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   union minister nitin Gadkari in BJP Panna pramukh sammelan in kangra himachal

भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में आज कांगड़ा में गरजेंगे गडकरी

Sun, 24 Feb 2019 11:02 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: ashok chauhan Updated Sun, 24 Feb 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
union minister nitin Gadkari in BJP Panna pramukh sammelan in kangra himachal

हिमाचल भाजपा का अंतिम पन्ना प्रमुख सम्मेलन कांगड़ा जिले के शाहपुर के चंबी मैदान में रविवार को होगा। सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से विशेष विमान से गगल एयरपोर्ट पर सुबह नौ बजे पहुंचेंगे।

विज्ञापन


एयरपोर्ट के बाहर एक कार्यक्रम के दौरान वह सूबे के लिए 8 सड़क परियोजनाओं की नींव रखेंगे। इसके बाद वह पन्ना प्रमुख सम्मेलन पहुंचकर विपक्ष के खिलाफ गरजेंगे और लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेंगे। पांच घंटों के कार्यक्रम के बाद वे नागपुर लौट जाएंगे। 
विज्ञापन


कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुख सम्मेलन की तैयारियों का शनिवार शाम को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जायजा लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को विशेष निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर को हिमाचल भाजपा प्रभारी मंगल पांडे भी कांगड़ा पहुंचे। सम्मेलन में 40 हजार पन्ना प्रमुख आने का दावा किया जा रहा है। सभी कार्यकर्ताओं को पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुनाया जाएगा।


कांगड़ा-चंबा के सांसद शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर, लोकसभा चुनाव प्रभारी तीर्थ रावत सहित सूबे के मंत्री मंडल व भाजपा विधायक भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed