फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   union minister jp nadda will bjp candidate for rajya sabha seat

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा फिर होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी

Tue, 06 Mar 2018 09:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 06 Mar 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
union minister jp nadda will bjp candidate for rajya sabha seat

प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की सीट पर एक बार फिर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को ही भाजपा अपना प्रत्याशी बनाएगी। नड्डा को दूसरी बार राज्यसभा सदस्य चुने जाने के लिए सोमवार को पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


पीटरहॉफ में देर रात साढ़े नौ बजे प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में चुनाव समिति ने नड्डा का नाम तय किया, जिसे केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जाएगा। विधानसभा में भाजपा के 44 विधायक होने के कारण नड्डा की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
विज्ञापन


जेपी नड्डा की राज्यसभा सदस्यता समाप्त हो रही है, जिसके लिए उन्हें दोबारा सदन में भेजने का निर्णय हुआ है। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से ही नड्डा का नाम तय हुआ है, जिसे प्रदेश चुनाव समिति ने बैठक कर नाम फाइनल करने की औपचारिकता पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा सीट के लिए 13 मार्च तक नामांकन दाखिल करना है, जिसकी अधिसूचना जारी हो गई है। विधानसभा में भाजपा का पूर्ण बहुमत है, जबकि कांग्रेस के खाते में महज 22 विधायक हैं। ऐसे में सीट पर अगर चुनाव होता है तो नड्डा की जीत तय है। अभी तक कांग्रेस की ओर से कोई प्रत्याशी तय नहीं हुआ है।


अगर कांग्रेस प्रत्याशी नहीं उतारती है तो 23 मार्च को चुनाव नहीं होगा। इससे पहले हुए चुनाव में भी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था। नड्डा कब नामांकन करेंगे और उनके प्रस्तावक कौन होंगे, इसका निर्णय केंद्र की मुहर लगने के बाद होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed