फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   union minister anurag thakur statement on himachal congress and vidhan sabha election 2022

अनुराग ठाकुर: जब भी लगे आचार संहिता, भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए तैयार

Sun, 09 Oct 2022 05:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 09 Oct 2022 05:31 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अभी अपना कुनबा संभाले, क्योंकि चार में से दो कार्यकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष छोड़कर चले गए हैं। 

विज्ञापन
union minister anurag thakur statement on himachal congress and vidhan sabha election 2022
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता जब भी लगे, भाजपा विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। चुनाव आयोग जब तय करेगा, तब आचार संहिता लागू होगी। रविवार को भोटा में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के विस चुनावों को लेकर देरी के आरोपों पर कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार रिपीट करेगी। उन्होंने नसीहत दी कि कांग्रेस अभी अपना कुनबा संभाले, क्योंकि चार में से दो कार्यकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष छोड़कर चले गए हैं। 

विज्ञापन


गोवा में दस में से आठ कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं। राजस्थान में फूट जगजाहिर है। हिमाचल में भी कांग्रेस बिखरी पड़ी है। देश में अब कांग्रेस कहीं दिखती नहीं। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के टिकट को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आचार संहिता लगने के बाद प्रदेश भाजपा टिकट वितरण कमेटी की बैठक होगी। यहां से जो नाम चयनित होकर हाईकमान के पास जाएंगे, उन पर केंद्र में भी टिकट वितरण को लेकर बैठक होती है, वहीं से टिकट फाइनल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed