Shimla News: अनुराग ठाकुर बोले- अब तक 2,88,000 लोगों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अब तक 2,88,000 लोगों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिमला के गेयटी थियेटर में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मेले में भारत सरकार के विभिन्न विभागों में 71 हजार से अधिक चयनित युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया गया। वहीं, हिमाचल से 28 युवाओं को केंद्रीय सूचना, प्रसारण और युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नियुक्ति पत्र सौंपे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 45 स्थानों में वर्चुअल माध्यम से संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने सरकारी भर्ती प्रक्रिया को ज्यादा तेज करने, पारदर्शी और निष्पक्ष करने के लिए प्राथमिकता दी है।
कहा कि पहले सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना ही बेहद मुश्किल होता था लेकिन आज आवेदन से लेकर नतीजे आने तक की प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है। इन प्रयासों से भष्टाचार की संभावनाएं भी खत्म हुई हैं। इस मौके पर सांसद सुरेश कश्यप, नियंत्रक लेखा संचार अध्यक्ष शिल्पी सिंहा सहित नोडल अधिकारी और रेलवे विभाग, श्रम विभाग, पर्यावरण विभाग, वन एवं जलवायु विभाग, केंद्रीय अनुसंधान संस्थान विभाग आदि विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अब तक 2,88,000 लोगों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त भर्ती के लिए लगभग 71,000 नियुक्ति पत्र वितरित किए। देश में 45 विभिन्न स्थानों पर रोजगार मेला आयोजित किया गया।
अब तक 2,88,000 लोगों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है: रोजगार मेला में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, शिमला
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2023
रोजगार मेला के तहत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त भर्ती के लिए लगभग 71,000 नियुक्ति पत्र… pic.twitter.com/UTTRuR8PzJ