{"_id":"6138591a8ebc3e5ad87ffc7f","slug":"union-minister-anurag-thakur-sah-prabhari-for-up-vidhan-sabha-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी विधानसभा चुनाव: अनुराग ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सह प्रभारी बनाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी विधानसभा चुनाव: अनुराग ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सह प्रभारी बनाए गए
Wed, 08 Sep 2021 06:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 08 Sep 2021 06:05 PM IST
सार
यूपी में विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नियुक्त किए गए हैं। धर्मेंद्र प्रधान का ससुराल भी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर में है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री व हिमाचल के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भाजपा ने सह प्रभारी बनाया है। इससे उनका कद फिर बढ़ गया है। अनुराग को यह नई जिम्मेवारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दी है। बुधवार को जारी संगठनात्मक नियुक्ति के आदेशों के बाद नड्डा ने यह नया फैसला लिया।
विज्ञापन
हाल ही में केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनाए गए अनुराग ठाकुर को यह नया जिम्मा मिलने से हिमाचल प्रदेश में धूमल-अनुराग खेमे के भाजपा नेताओं की भी बांछें खिल गई हैं। यूपी में विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
धर्मेंद्र प्रधान का ससुराल भी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर में है। अनुराग के अलावा उत्तर प्रदेश में चुनाव के लिए सह प्रभारी अर्जुन राम मेघवाल, सरोज पांडेय, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी और विवेक ठाकुर को बनाया गया है।
विज्ञापन