फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   union minister anurag thakur enjoys cricket match in Nadaun Cricket Stadium

Nadaun Cricket Stadium: अनुराग ठाकुर ने दर्शक दीर्घा में बैठकर देखा क्रिकेट मैच

Fri, 10 Jun 2022 09:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)/ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)/ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 10 Jun 2022 09:27 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्टेडियम पहुंचते ही सबसे पहले कमरों का निरीक्षण किया और बाद में मैदान के अंदर भी चक्कर लगाया। उन्होंने यहां खिलाड़ियों को कुछ और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
union minister anurag thakur enjoys cricket match in Nadaun Cricket Stadium
दर्शक दीर्घा में बैठकर मैच का लुत्फ उठाते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को अचानक बिना किसी तय कार्यक्रम के नादौन के अमतर क्रिकेट स्टेडियम पहुंच गए। उन्होंने यहां स्टेडियम में चल रहे कांगड़ा और शिमला के मध्य अंडर-25 वर्ग अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के एक दिवसीय मुकाबले का दर्शक दीर्घा में बैठकर लुत्फ उठाया। केंद्रीय मंत्री जब ऊना के पीपलू मेले का उद्घाटन कर वापस नादौन की ओर आ रहे थे।

विज्ञापन


तभी अचानक उनका काफिला स्टेडियम की ओर मुड़ गया। ठाकुर ने स्टेडियम पहुंचते ही सबसे पहले कमरों का निरीक्षण किया और बाद में मैदान के अंदर भी चक्कर लगाया। उन्होंने यहां खिलाड़ियों को कुछ और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने मैदान के अंदर एक वाटर कूलर लगवाने के भी निर्देश दिए। 
विज्ञापन


कांगड़ा ने छह विकेट से जीता मुकाबला
अंडर-25 वर्ग अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में अमतर स्टेडियम में शिमला और कांगड़ा के मध्य हुए एक दिवसीय मुकाबले में कांगड़ा ने छह विकेट से जीत हासिल की। शिमला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.3 ओवर में 131 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनूप ठाकुर ने 46, आयुष ने 24 और राहुल चौहान ने 22 रन बनाए। कांगड़ा की ओर से गेंदबाजी करते हुए साहिल और चाहत मल्होत्रा ने तीन-तीन, अपूर्व वालिया ने दो विकेट लिए। कांगड़ा की टीम ने 29.1 ओवर में चार विकेट पर 135 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

निर्दलीय विधायक की टिप्पणियां पार्टी के ध्यान में : अनुराग 
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा में शामिल एक निर्दलीय विधायक की ओर से भाजपा पदाधिकारियों और मंत्रियों पर की गई टिप्पणियों को लेकर कहा कि सब पार्टी हाईकमान के ध्यान में है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस को निर्दलीय विधायकों के मामले में आपत्ति है तो वह विधानसभा अध्यक्ष के पास दर्ज करवाएं।


अनुराग शुक्रवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के पिपलू मेले में शिरकत करने पहुंचे थे। पिपलू में मीडिया से बातचीत में अनुराग ने कहा कि राहुल गांधी प्रवर्तन निदेशालय की पेशी में लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को बुला रहे हैं। आखिर ईडी के सामने पेश होने पर घबराहट क्यों है। यह सब गड़बड़ी की तरफ इशारा करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed