इस पंचायत को जन्नत बनाएंगे जेपी नड्डा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बने राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा ने आदर्श गांव योजना के तहत घागस से सटी दयोली पंचायत को गोद लिया है। नड्डा 13 जनवरी को लोहड़ी पर खुद यहां पहुंचकर ये सौगात देंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं जबकि पंचायत के लोग खुशी से फूले नहीं समा रहे। अब यह पंचायत सांसद की पंचायत कहलाएगी। इसके लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन ने बाकायदा इसका प्रारंभिक सर्वे पूरा कर केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेज दी है।
नड्डा के मीडिया प्रभारी एवं जिला भाजपा सचिव स्वदेश ठाकुर ने नड्डा के लोहड़ी पर्व पर बिलासपुर आने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि लोहड़ी पर दयोली में कार्यक्रम का आयोजन होगा। उपायुक्त बिलासपुर मानसी सहाय ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दयोली पंचायत को गोद लिया है। इस संदर्भ में प्रशासन ने प्रारंभिक सर्वे पूरा कर रिपोर्ट भेज दी है।
क्या है आदर्श गांव योजना
गौर हो कि आदर्श गांव योजना के तहत हर एक सांसद को अपने निर्वाचन क्षेत्र से एक गांव को चुनकर उसका विकास करना है। सांसदों को ये लक्ष्य दिया गया है कि वे अपने संसदीय क्षेत्र के एक गांव को साल 2016 तक आदर्श गांव में विकसित करेंगे। इसके बाद सांसदों को दो और गांवों को चुनकर अगले लोकसभा चुनाव तक उन्हें आदर्श गांव बनाना होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी उत्तर प्रदेश से जयापुर गांव को गोद लिया है। कंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ के बेटी गांव को प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद ले चुके हैं। वही क्रिकेट के सुपर सितारे और राज्यसभा सांसद सचिन ने भी आदर्श सांसद ग्राम योजना के तहत आंध्र प्रदेश का पुट्टमराजू कंडरीगा गांव गोद लिया है।