फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   union health minister jp nadda pc at chamba himachal

इस जिला के विकास को लेकर तैयार होगा रोड मैप, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने किया एलान

Tue, 23 Jan 2018 09:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा Updated Tue, 23 Jan 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
 union health minister jp nadda pc at chamba himachal

चंबा जिले के विकास को जल्द रोड मैप तैयार किया जाएगा। रोड मैप के तहत जिले की सड़कों को चकाचक किया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली और पानी, पक्के मकान मुहैया करवाना और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन


यह बात सोमवार को चंबा में प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कही। उन्होंने कहा कि देश के चयनित इंस्पायर 115 जिलों में हिमाचल से चंबा जिले का चयन किया गया है। इसके लिए नीति आयोग की बैठक भी सोमवार को चंबा में हुई।
विज्ञापन


इसमें जिले के पिछड़ापन पर विशेष चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि विकास का रोड मैप तैयार करने को जल्द एक कमेटी का गठन होगा। इसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव विनीत चौधरी होंगे। कमेटी में केंद्र, प्रदेश और जिले के आला अधिकारी शामिल किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार विकास के लिए करेगी धन की वर्षा

 union health minister jp nadda pc at chamba himachal

तैयार रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। विकास के लिए जितना खर्च होगा, उसे केंद्र सरकार वहन करेगी। बजट में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में चंबा जिले को पिछड़ेपन का जो दाग लगा है, उसे विकास कार्यों से धोया जाएगा।

इस दौरान सांसद शांता कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष एवं चुराह विधायक हंसराज, प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, भाजपा जिलाध्यक्ष डीएस ठाकुर, सदर के विधायक पवन नैयर, भरमौर के विधायक जियालाल कपूर, भटियात के विधायक विक्रम जरियाल, भाजपा प्रदेेश संगठन मंत्री पवन राणा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सिकरीधार सीमेंट कारखाना लगाने का पूरा प्रयास
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि सरकार चंबा में सिकरीधार सीमेंट कारखाना लगाने का भी पूरा प्रयास कर रही है। इसको लेकर चंबा-कांगड़ा के सांसद शांता कुमार ने भी उन्हें अवगत करवाया है। अब प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकार है। ऐसे में सिकरीधार सीमेंट कारखाना चालू करवाने में ज्यादा आसानी होगी। 

चंबा में डायलिसिस सेंटर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने चंबा को डायलिसिस सेंटर देने की घोषणा की। इससे बीपीएल परिवार के सदस्यों को सेंटर में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर चंबा-कांगड़ा लोक सभा सदस्य शांता कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष एवं चुराह विधायक हंसराज, प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, भाजपा जिलाध्यक्ष डीएस ठाकुर, सदर विधायक पवन नैयर, भरमौर विधायक जियालाल कपूर, भटियात विधायक विक्रम जरयाल, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed