फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   union health minister jp nadda in kullu himachal pradesh

केंद्रीय मंत्री नड्डा बोले, बदलाव का इंतजार कर रहा है हिमाचल

Thu, 23 Mar 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 23 Mar 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
union health minister jp nadda in kullu himachal pradesh

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि देश के पांच राज्यों में भाजपा की जीत के बाद हिमाचल बदलाव का इंतजार कर रहा है। भाजपा की जीत से जनता और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पांच राज्यों के चुनाव नतीजों का हिमाचल में जोरदार प्रभाव पड़ने वाला है। एक दिवसीय डिजिधन मेले के लिए कुल्लू पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि भाजपा को हिमाचल में सत्तासीन करेंगे।

विज्ञापन


हिमाचल में भाजपा के आधिकारिक चुनावी शंखनाद के प्रश्न पर कहा कि भाजपा हमेशा काम करती है। विशेष दृष्टि से काम किया जाए, इसकी आवश्यकता नहीं होती है। लोगों के बीच में कार्यक्रम किए जा रहे हैं। रैलियों को करने का प्रायोजन भी बना है। यह कार्य बहुत पहले शुरू हो चुका है। हिमाचल में स्वास्थ्य विभाग में खाली हजारों पदों पर कहा कि इसके लिए प्रदेश सरकार को आगे आना पड़ेगा। स्वास्थ्य राज्य का विषय है।
विज्ञापन


इसमें भारत सरकार आर्थिक और तकनीकी मदद करती है। हजारों करोड़ की मदद केंद्र ने दी है, जिससे जमीनी स्तर पर हालात सुधारे। केंद्र से दिए बजट का सदुपयोग किया जाए। बजट को लेकर केंद्र की तरफ से पूरी मदद की जाएगी। डिजिधन मेले में नड्डा ने कहा कि पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था में सुधार लाया जा रहा है। नोटबंदी अद्वितीय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ई-पेमेंट रोकेगा कालाबाजारी: निरंजन ज्योति

union health minister jp nadda in kullu himachal pradesh

उन्होंने जनता से आह्वान किया कि बच्चों को कैश न दें कार्ड दें, ताकि उन्हें ट्रैक किया जा सके। आधार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधार दिया है। इससे भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसा है। लगभग 27 हजार करोड़ लिकेज को रोका गया है। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से पारदर्शिता लाई जा रही है। व्यापारी पेमेंट्स को डिजिटल करें। 

केंद्रीय राज्य खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने डिजिधन मेले में कहा कि ई-पेमेंट कालाबाजारी को रोकेगा। ई-पेमेंट से बीच का बिचौलिए खत्म होंगे। नोटबंदी से देशवासियों को दिक्कत हुई है, लेकिन नोटबंदी से भ्रष्टाचार का खात्मा हुआ है।

मंच पर आसीन ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी दीपक ठाकुर को सम्मान न मिलने पर भड़क गए। उन्होंने मंच पर ही एक अधिकारी को जमकर लताड़ लगा दी और खफा हो गए। जनता के समक्ष हुए इस कारनामे ने सबका ध्यान खींच दिया। हालांकि, बाद में उन्हें सम्मानित किया गया।

शांता-धूमल की पालमपुर में मुलाकात

union health minister jp nadda in kullu himachal pradesh

प्रदेश भाजपा के दोनों दिग्गजों ने एक बार फिर पालमपुर में मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बुधवार को धर्मशाला रैली में जाने से पहले वरिष्ठ नेता और सांसद शांता कुमार के घर यामिनी में जाकर मुलाकात की। इससे पहले भी दिसंबर में प्रदेश महिला मोर्चा की बैठक में पालमपुर आए पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने शांता से उनके घर में मुलाकात की थी।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सती, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विपिन परमार और जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा भी दोनों नेताओं के साथ रहे। धर्मशाला रैली में धूमल और शांता पालमपुर से एक साथ गए। इससे पहले हमीरपुर से धूमल सीधे पालमपुर पहुंचे। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच करीब पौना घंटा औपचारिक बातें हुईं, लेकिन सूत्रों की मानें तो दोनों नेताओं में चर्चा हुई

कि आने वाले विस चुनावों के बारे में पार्टी को कैसे जीत दिलाई जाए। भाजपा हाईकमान भी जानता है कि हिमाचल में चुनाव जीतना है तो दोनों नेताओं की एकजुटता की अहम भूमिका होगी। इससे साफ है कि हाईकमान के आदेशों से ही पिछले कुछ महीनों से शांता-धूमल की नजदीकियां बढ़ी हैं, जबकि प्रदेश भाजपा में तीसरे ध्रुव के रूप में उभरे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी दोनों नेताओं के साथ पार्टी की नैया पार करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

पंजाब को हिमाचल से सप्लाई हो रहा नशा: धूमल

union health minister jp nadda in kullu himachal pradesh

नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने आरोप लगाया कि हिमाचल में ड्रग्स माफिया सक्रिय है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में वहां के एसएसपी ने शपथपत्र दिया है कि पंजाब में सप्लाई हो रहा नशा हिमाचल में बन रहा है। यह गंभीर मामला है। धर्मशाला के कचहरी अड्डा में माफिया राज हटाओ हिमाचल बचाओ रैली में धूमल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को हिमाचल में पनप रहे माफिया राज का मतलब समझाया। उन्होंने कहा कि जब कानून व्यवस्था खराब हो जाए, समाजविरोधी तत्व जनता को लूटने लगें, कानूनी शक्तियां काम न कर पाएं तो उसको माफिया राज कहते हैं। 

धूमल ने कहा कि गरीब आदमी के घर बनाने के लिए लाए जाने वाले रेत के ट्रैक्टरों पर जुर्माना किया जा रहा है, लेकिन हिमाचल की रेत जब माफिया हरियाणा और दिल्ली तक ले जा रहा है तो वाहन जब्त नहीं किए जा रहे। खनन माफिया को सरकार संरक्षण दे रही है।  क्षेत्रवाद तो मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करते हैं। सचिवालय में 85 चपरासी नियुक्त किए गए। इसमें से 38 पद शिमला से भरे गए, जबकि कांगड़ा जिले से सिर्फ 3 और चंबा से 1 पद भरा गया।

क्या चपरासी की नौकरी के लिए सचिवालय में कांगड़ा-चंबा से सिर्फ 4 ही आवेदक योग्य थे। धर्मशाला को नगर निगम में एक साल के भीतर तीन कमिश्नर बदल दिए गए। सचिवों के 22 में से सिर्फ 4 पद भरे गए हैं। कार्यकारी अधिकारियों के स्वीकृत 30 में से सिर्फ 20 पद भरे गए हैं। दूसरी राजधानी के नाम पर धर्मशाला के लोगों को गुमराह किया जा रहा है। 10 पैसे की नोटिफिकेशन के अलावा सरकार ने धर्मशाला को कुछ नहीं दिया। बिना संरचनात्मक ढांचा विकसित किए स्कूल, कॉलेजों की सीएम घोषणाएं कर रहे हैं।

भाजपा सरकार आने के बाद रूसा को खत्म किया जाएगा। रैली में धूमल ने पूर्व मंत्री किशन कपूर को धर्मशाला की जनता के लिए ईमानदार और काम करने वाला नेता बताया। केंद्रीय विवि पर धूमल ने कहा कि देहरा और धर्मशाला के नाम पर सीएम कांगड़ा को लड़ाना चाह रहे हैं। केंद्रीय विवि की अधिसूचना में लिखा था कि परिसर देहरा और धर्मशाला दोनों जगह बनेंगे।

कांग्रेस को सताने लगा हार का डर: बिंदल

union health minister jp nadda in kullu himachal pradesh
भाजपा मुख्य प्रवक्ता राजीव बिंदल - फोटो : File Photo

भाजपा मुख्य प्रवक्ता राजीव बिंदल ने कहा कि भोरंज उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी को हार का डर सताने लगा है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का यह बयान देना कि भोरंज में न जीते तो प्रजातंत्र से विश्वास उठ जाएगा, उनका यह दर्द बंया करता है। बिंदल ने कहा कि भोरंज उपचुनाव में जनता कांग्रेस पार्टी से माफि या राज का बदला लेगी। 

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने बेरोजगारों को दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर किया है। कर्मचारी, किसानों, बागवानों और मजदूरों के हितों पर जो कुठाराघात हुआ है। जनता उपचुनाव में इसका बदला लेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वर्तमान सरकार ने भ्रष्टाचार के कारनामों से एक ग्रंथ भर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed