फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   union health minister jp nadda in chamba

सीएचसी स्तर पर मरीजों को मिलेगा मुफ्त इलाज: नड्डा

Sun, 31 Jul 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा) Updated Sun, 31 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
union health minister jp nadda in chamba

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार सीएचसी स्तर पर मरीजों को मुफ्त इलाज मुहैया करवाएगी। सीएचसी में दवाइयों और टेस्ट की सुविधा तो मिलेगी ही, अगर निजी लैब में टेस्ट करवाया जाता है तो उसका भी भुगतान किया जाएगा। केंद्र के पास पैसे और योजनाओं की कोई कमी नहीं है।

विज्ञापन


इसके लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजना होगा। नड्डा डलहौजी में भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भाग लेने से पहले नूरपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में हिमाचल विकास में पिछड़ रहा है। पर्यटन और बागबानी में भी राज्य पीछे जा रहा है। हिमाचल सरकार को भी मोदी सरकार की तरह विकास योजनाओं में स्पीड पकड़नी होगी।
विज्ञापन


प्रदेश के लिए एनएचआरएम में स्वास्थ्य विभाग को 256 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। 189 करोड़ की लागत से प्रदेश के लिए चार मेडिकल कॉलेज मंजूर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल से पीएम नरेंद्र मोदी को खास प्यार है। यही कारण है कि हाल ही में सूबे के लिए 60 हजार करोड़ के 56 राष्ट्रीय राजमार्ग स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस चुनाव में होगा भ्रष्टाचार मुक्त, विकास युक्त का नारा
नड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हिमाचल भाजपा का नारा भ्रष्टाचार मुक्त, विकास युक्त होगा। यह नारा हिमाचल में भाजपा की सरकार बनवाएगा। यदि देवभूमि को बचाना है तो प्रदेश की संस्कृति और परंपरा को सहेजने के अलावा नौजवानों को रोजगार के अवसर मुहैया करवाने होंगे।

हिमाचल को अब नरेंद्र मोदी जैसे नेतृत्व की जरूरत: नड्डा

union health minister jp nadda in chamba

डलहौजी (चंबा)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने स्थानीय परिधि गृह में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में मौजूद कांग्रेस सरकार सुस्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को  मोदी सरकार की तरह तेज गति से कार्य करना चाहिए। आने वाले समय में हिमाचल में भ्रष्टाचार मुक्त  व विकास युक्त भाजपा की सरकार बने इसका प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि डलहौजी में हो रही भाजपा कोर कमेटी कि बैठक में वरिष्ठ  सहयोगी रणनीति तय करेंगे। नड्डा ने कहा कि चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए 189  करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं लेकिन उसके लिए प्रदेश सरकार को ही डीपीआर तैयार करनी है। प्रदेश को 56 राष्ट्रीय राजमार्ग दिए हैं व उनकी डीपीआर भी प्रदेश सरकार को ही बनानी है।

उन्होंने कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुका है लेकिन हमीरपुर में अभी तक जमीन नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के लिए  केंद्र सरकार का सहयोग करे। नड्डा ने कहा कि नूरपुर के लिए डायलिसिस सेंटर की बात कही है जिसे प्रदेश सरकार पीआईपी के अंतर्गत जोड़ेगी तो दस करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

धूमल को नड्डा के रूप में मिली चुनौती: वीरभद्र सिंह

union health minister jp nadda in chamba

धर्मशाला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के रूप में प्रेम कुमार धूमल के समक्ष पहली बार कोई खुली चुनौती के रूप में सामने आया है। सर्किट हाउस धर्मशाला में मीडिया कर्मियों के प्रश्न पर सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा चाहे नड्डा को सीएम पद का उम्मीदवार बनाए या धूमल को, इससे कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं है।

नूरपुर जनसभा में नड्डा की ओर से प्रदेश में धीमी गति से विकास होने पर सीएम ने कहा कि जनता को पता है कि हिमाचल में विकास किस गति से हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी हवा में चलते हैं जबकि हम धरातल पर। प्रदेश में ड्रग माफिया पर नकेल कस दी

गई है। कहा कि मोदी सरकार के मंत्री अरुण जेटली और सांसद अनुराग ठाकुर मेरे पीछे पड़े हैं। क्या कभी सुना है कि एक ही केस में तीन-तीन चालान पेश हों। कहा कि साफ छवि वाले ठेकेदारों को ही ठेके दिए जाने चाहिए ताकि विकास कार्यों में गुणवत्ता बनी रहे।

महेश्वर हाईकोर्ट गए तो सरकार भी वहीं जवाब देगी
रघुनाथ मंदिर के अधिग्रहण के खिलाफ छड़ीबरदार महेश्वर सिंह के हाईकोर्ट जाने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार भी इसका जवाब हाईकोर्ट में ही देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रघुनाथ मंदिर निजी परिसर में जरूर है लेकिन यह जनता का मंदिर है।

महेश्वर सिंह भाजपा में न जाएं, क्या इसके चलते प्रदेश सरकार ने मंदिर अधिग्रहण की कार्रवाई की, के प्रश्र पर सीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार को एक आदमी से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed