फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Unhealthy father of jp nadda could not see the son's coronation on TV

अस्वस्थ पिता टीवी पर भी नहीं देख पाए बेटे की ताजपोशी, दिनभर कमरे में किया आराम

Tue, 21 Jan 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर
रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Jan 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Unhealthy father of jp nadda could not see the son's coronation on TV
नारायण लाल नड्डा - फोटो : अमर उजाला

बेटा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का अध्यक्ष बन गया, लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण पिता बेटे की ताजपोशी का कार्यक्रम टीवी पर नहीं देख पाए। हालांकि, वे बेटे के अध्यक्ष बनने से खुश हैं। नड्डा के अध्यक्ष बनने पर उनके निवास अमरपुर में खुशी का माहौल रहा। नड्डा परिवार के करीबी दिन भर उनके निवास आते-जाते रहे, उनके पिता नारायण लाल नड्डा को किसी से मिलने नहीं दिया गया। उनके कुछ करीबी जरूर मिले, लेकिन नड्डा के पिता दिन भर अपने कमरे में ही रहे। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जेपी नड्डा के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनके परिवार के सभी सदस्य दिल्ली रवाना हो गए थे, लेकिन उनके पिता स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण घर पर ही रहे। वह टीवी पर ही ताजपोशी का कार्यक्रम देखना चाहते थे, लेकिन सोमवार को स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण समारोह को नहीं देख पाए। दोपहर करीब एक बजे अपने कमरे में सो गए थे।
विज्ञापन


इसके बाद चार बजे उन्होंने सैर के लिए जाना था, लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने से सैर पर भी नहीं गए। इस दौरान मीडिया वालों का भी उनके घर में तांता लगा रहा, लेकिन उन्हें किसी से मिलने नहीं दिया गया। नड्डा परिवार के करीबियों में सतीश सोनी ने बताया कि जेपी नड्डा के पिता दोपहर को ताजपोशी समारोह नहीं देख पाए। इस दौरान वह आराम कर रहे थे। सुबह के सत्र में उन्होंने नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम टीवी पर देखा था। इसके बाद आराम करने कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed