{"_id":"5e25b63a8ebc3e4b1b5cc8df","slug":"unhealthy-father-of-jp-nadda-could-not-see-the-son-s-coronation-on-tv","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्वस्थ पिता टीवी पर भी नहीं देख पाए बेटे की ताजपोशी, दिनभर कमरे में किया आराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्वस्थ पिता टीवी पर भी नहीं देख पाए बेटे की ताजपोशी, दिनभर कमरे में किया आराम
Tue, 21 Jan 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर
रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 21 Jan 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
नारायण लाल नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
बेटा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का अध्यक्ष बन गया, लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण पिता बेटे की ताजपोशी का कार्यक्रम टीवी पर नहीं देख पाए। हालांकि, वे बेटे के अध्यक्ष बनने से खुश हैं। नड्डा के अध्यक्ष बनने पर उनके निवास अमरपुर में खुशी का माहौल रहा। नड्डा परिवार के करीबी दिन भर उनके निवास आते-जाते रहे, उनके पिता नारायण लाल नड्डा को किसी से मिलने नहीं दिया गया। उनके कुछ करीबी जरूर मिले, लेकिन नड्डा के पिता दिन भर अपने कमरे में ही रहे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि जेपी नड्डा के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनके परिवार के सभी सदस्य दिल्ली रवाना हो गए थे, लेकिन उनके पिता स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण घर पर ही रहे। वह टीवी पर ही ताजपोशी का कार्यक्रम देखना चाहते थे, लेकिन सोमवार को स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण समारोह को नहीं देख पाए। दोपहर करीब एक बजे अपने कमरे में सो गए थे।
विज्ञापन
इसके बाद चार बजे उन्होंने सैर के लिए जाना था, लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने से सैर पर भी नहीं गए। इस दौरान मीडिया वालों का भी उनके घर में तांता लगा रहा, लेकिन उन्हें किसी से मिलने नहीं दिया गया। नड्डा परिवार के करीबियों में सतीश सोनी ने बताया कि जेपी नड्डा के पिता दोपहर को ताजपोशी समारोह नहीं देख पाए। इस दौरान वह आराम कर रहे थे। सुबह के सत्र में उन्होंने नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम टीवी पर देखा था। इसके बाद आराम करने कर रहे थे।
विज्ञापन