फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   unexpected result of technical institute at kangra.

OMG! कॉलेज का ऐसा रिजल्ट पढ़ दंग रह जाएंगे

Fri, 20 Mar 2015 09:55 AM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 09:55 AM IST
विज्ञापन
unexpected result of technical institute at kangra.

हिमाचल के जिला कांगड़ा के बहुतकनीकी संस्थान का रिजल्ट दंग करने वाला है। यहां कई कोर्सों में इक्का-दुक्का छात्र ही पास हो पाए हैं। कॉलेज प्रशासन इस खराब परिणाम को लेकर शिक्षकों को तलब करने जा रहा है।

विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर लिए गए डिप्लोमा कोर्स के पहले और 5वें सेमेस्टर के घोषित नतीजों में पोलिटेक्निक कॉलेज कांगड़ा की इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा की परीक्षा में 40 छात्र बैठे थे जिनमें से सिर्फ एक ही पास हुआ है।
विज्ञापन


वहीं, इंस्ट्रूमेंनटेशन डिप्लोमा के प्रथम सेमेस्टर परीक्षा में 42 छात्र बैठे और इनमें से दो ही पास हुए। इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक्स के 5वें सेमेस्टर की परीक्षा में 65 छात्र अपीयर हुए। इनमें से महज पांच ही पास हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी कक्षाओं का भी यही हाल

unexpected result of technical institute at kangra.

इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में 60 छात्र बैठे और इनमें से सात छात्र पास हुए। आए परीक्षा परिणाम के मुताबिक डिप्लोमा कोर्स इलेक्ट्रॉकिल प्रथम सत्र में 40 छात्रों में से एक, इंस्ट्रूमेंटेशन प्रथम सत्र के 42 छात्रों में से 2 छात्र पास हुए हैं।

इलेक्ट्रानिक्स प्रथम सत्र में 60 छात्रों में से 7, मेकेनिकल प्रथम समेस्टर 46 में से 14, कंप्यूटर पांचवां सत्र 60 में से 20, इलेक्ट्रानिक्स पांचवां सत्र 65 छात्रों में से पांच, इंस्ट्रूमेंटेशन पांचवां सत्र 38 छात्रों में से 13 और मेकेनिकल पांचवे सत्र में 44 छात्रों में से महज 20 छात्र ही परीक्षा उतीर्ण कर पाए।

कालेज के प्राचार्य दिनेश शर्मा ने बताया कि खराब रिजल्ट की समीक्षा की जा रही है। जिन कोर्सों में रिजल्ट खराब आया है उन शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed