फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   unemployment allowance forms date extended till 31 july in himachal pradesh

बेरोजगारी भत्ता लेने के लिए फार्म जमा करने की अब ये होगी अंतिम तिथि

Wed, 01 Jul 2020 10:36 AM IST
अरविन्द ठाकुर सोनम शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
सोनम शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Jul 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
unemployment allowance forms date extended till 31 july in himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

बेरोजगारी और कौशल विकास भत्ते के फार्म जमा करवाने के लिए अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब लाभार्थी 31 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। जो लाभार्थी इन योजनाओं में भत्ता ले रहे हैं वे फॉर्म-सी जुलाई तक जमा करवा सकते हैं। जो युवा इन भत्तों में विभिन्न कोर्स कर रहे हैं। उन्हें फार्म-सी पर रोजगार कार्यालय में जानकारी उपलब्ध करवानी होती है।

विज्ञापन


इससे पूर्व के वर्षों में यह फार्म 31 मार्च तक जमा किए जाते थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण कई लाभार्थी फार्म जमा नहीं करवा पाए हैं। इसी को देखते हुए विभाग ने आवेदन फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि अब 31 जुलाई कर दी है। जिला रोजगार कार्यालय अधिकारी योगराज धीमान ने कहा कि जो भी लाभार्थी किन्हीं कारणवश फार्म जमा नहीं करवा पाए हैं वे 31 जुलाई तक कार्यालय में फार्म जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमीरपुर में हजारों लाभार्थी बेरोजगारी और कौशल विकास भत्ते का लाभ ले रहे हैं। इसमें हर माह एक हजार रुपये इनके खाते में डाला जाता है। लाभार्थियों को साल में एक बार रोजगार कार्यालय आकर फार्म सी भरना होता है, जिसमें व्यक्ति अपने कोर्स की पूरी जानकारी देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed