फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Unemployed showing dream and never fill the post

ऐसी परीक्षा जिसका छह साल से नहीं आया परिणाम

Thu, 21 Aug 2014 09:48 AM IST
Updated Thu, 21 Aug 2014 09:48 AM IST
विज्ञापन
Unemployed showing dream and never fill the post

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम में चीफ इंस्पेक्टर के पद भरने को ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम छह वर्ष बाद भी नहीं निकला है। इससे लिखित परीक्षा में बैठे हजारों बेरोजगार युवाओं में निराशा है। निगम ने 110 पद भरने के लिए 23 सितंबर, 2007 को लिखित परीक्षा ली थी। इसके लिए 9 सितंबर, 2007 को अधिसूचना जारी की थी।

विज्ञापन


लिखित परीक्षा में बैठे बेरोजगार निगम के कार्यालयों से भी परीक्षा परिणाम को लेकर संपर्क करते रहे, लेकिन अभी तक रिजल्ट ही नहीं निकाला गया है। निगम में खाली चल रहे चीफ इंस्पेक्टरों के पद अभी तक नहीं भरे गए हैं। लंबे अरसे से रिजल्ट न आने से बेरोजगारों में मायूसी है।
विज्ञापन


बेरोजगार लिखित परीक्षा के बाद रिजल्ट आउट करने को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से मिलते रहे हैं। प्रदेश भर में 10 हजार बेरोजगार लिखित परीक्षा में बैठे थे। लिखित परीक्षा के बाद इनमें से सैकड़ों बेरोजगारों को इंटरव्यू के लिए काल लेटर जारी होने थे। इंटरव्यू के बाद निगम में 110 बेरोजगारों को नौकरी मिलनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिला नौकरी करने का मौका

Unemployed showing dream and never fill the post

लिखित परीक्षा में बैठे पवन कुमार, सुदेश कुमार, हेमराज और संजय शर्मा आदि ने बताया कि लिखित परीक्षा का परिणाम नहीं निकाला गया है।

इसके लिए उन्होंने दिन-रात मेहनत की थी। परिणाम न आने से उन्हें निगम में नौकरी करने का मौका नहीं मिला है। यही नहीं रिजल्ट के इंतजार में उनका काफी समय भी बर्बाद हुआ है।

इसकी भरपाई नहीं हो पाई है। सरकार अगर नौकरी नहीं दे सकती तो लिखित परीक्षाएं क्यों ली जा रही हैं। एचआरटीसी के कार्यकारी निदेशक रामकुमार गौतम ने बताया कि पुराने रिक्त पदों के लिए ली गई लिखित परीक्षा को रद्द माना जाएगा। आने वाले समय में पदों की संख्या के हिसाब से भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed