फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   underage commited suscied

परिजनों को पहले फोन किया फिर फंदे से लटका नाबालिग

Mon, 09 May 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
underage commited suscied
कोमली बैंक में गमछे से लटका मिला शव
विज्ञापन

बिहार से पिता के पास शिमला आया था नाबालिग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला घूमने आए एक नाबालिग का शव घर के शौचालय में लटका हुआ मिला है। घटना से पहले नाबालिग ने अपने परिजनों को बिहार फोन भी किया था और कहा था कि वह अपने हाथ की नस काट रहा है। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसकी पहचान अभिनंदन पुत्र अखिलेश साहनी गांव सिरदिल बिहार निवासी के तौर पर हुई है।
बालूगंज थाना क्षेत्र के तहत कोमली बैंक के एक रिहायशी मकान में यह वारदात सामने आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। फंदा गमछे से बनाया था। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या मान रही है। नाबालिग बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला था और आठवीं कक्षा में पढ़ता था। 20 अप्रैल को नाबालिग गांव से घूमने शिमला आया था और यहां अपने पिता के साथ किराये के मकान में रह रहा था। वारदात के दिन रविवार को वह घर पर अकेला था, पिता मजदूरी करने गया था। प्रारंभिक जांच के मुताबिक नाबालिग ने घटना से पहले परिजनों को फोन किया था तथा कहा था कि वह अपने हाथ की नस काट रहा है। आनन-फानन में परिजनों ने मजदूरी करने गए उसके पिता को फोन कर सूचित किया। पिता भी तुरंत किराये के कमरे की तरफ भागा चला आया लेकिन मौके पर पहुंचा तो नाबालिग शौचालय की खिड़की से फंदे से लटका पड़ा था।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव का पोस्टमार्टम करवाकर पिता को सौंप दिया है। डीएसपी मुख्यालय कमल किशोर वर्मा ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed