{"_id":"6a904275fe785b24d1067259","slug":"under-14-sports-competition-of-kasumpti-block-begins-shimla-news-c-19-sml1002-777026-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कसुम्पटी खंड की अंडर-14 \nखेलकूद प्रतियोगिता आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कसुम्पटी खंड की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता आरंभ
विज्ञापन
प्रतियोगिता में 400 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
एपीएमसी अध्यक्ष देवानंद वर्मा ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शिक्षा खंड कसुम्पटी की अंडर-14 स्कूल खेलकूद प्रतियोगिताओं का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्योलिया में वीरवार को शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिताएं 31 अगस्त तक चलेंगी। इनमें 18 स्कूलों के करीब 400 विद्यार्थी विभिन्न खेलों में दमखम दिखाएंगे।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, योग, शतरंज और भाषण की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की स्पर्धाएं भी होंगी। प्रतियोगिताओं में छात्र और छात्राएं, दोनों वर्गों की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। वीरवार को एपीएमसी (शिमला-किन्नौर) के अध्यक्ष देवानंद वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उपशिक्षा निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा, निशा भलूनी विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि देवानंद वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान पंचायत समिति शिमला के अध्यक्ष ताराचंद ठाकुर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य निशा शमी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और प्रतिभागियों को प्रेरित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।