फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla: Anticipatory bail granted to Inspector Vijay, former incharge of Harmony of the Pines.

शिमला: हारमनी ऑफ द पाइन्स के पूर्व इंचार्ज इंस्पेक्टर विजय की अग्रिम जमानत मंजूर

Fri, 11 Sep 2026 07:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Sep 2026 07:51 PM IST
सार

 प्रदेश पुलिस के बहुचर्चित ऑर्केस्ट्रा के पूर्व इंचार्ज और पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुमार को शिमला अदालत से बड़ी राहत मिली है। 

विज्ञापन
Shimla: Anticipatory bail granted to Inspector Vijay, former incharge of Harmony of the Pines.
अदालत(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस के बहुचर्चित ऑर्केस्ट्रा के पूर्व इंचार्ज और पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुमार को शिमला अदालत से बड़ी राहत मिली है। विशेष अतिरिक्त न्यायाधीश शिमला यजुवेंद्र सिंह की अदालत ने धोखाधड़ी और दस्तावेजों से जुड़े मामले में इंस्पेक्टर विजय कुमार की अग्रिम जमानत को पुख्ता कर दिया है। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि प्रथम दृष्टया ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं मिला है, जिससे यह साबित हो सके कि आरोपी ने विभाग के साथ कोई धोखाधड़ी की है या कोई फर्जी दस्तावेज तैयार किया है।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार इंस्पेक्टर विजय कुमार ने अप्रैल 2025 में लंदन (यूके) के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक्स-इंडिया परमिशन मांगी थी। इस दौरान उन्होंने कांगड़ा जिले की अर्नी यूनिवर्सिटी का एक लेटर विभाग को सौंपा, इसमें यह दर्शाया गया था कि यूनिवर्सिटी उनकी यात्रा और ठहरने का पूरा खर्च उठाएगी। विभाग से अनुमति मिलने के बाद जब बाद में पुलिस ने मामले की जांच और सत्यापन किया तो यह पाया गया कि यूनिवर्सिटी ने कोई वित्तीय सहायता नहीं दी थी, बल्कि इंस्पेक्टर विजय कुमार और उनकी पत्नी ने लगभग 1,57,000 रुपये का खर्च अपने निजी बैंक खातों से यूपीआई के जरिये उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed