फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Uncontrolled jeep crush woman in Banjar, death while being taken to hospital, incident captured in CCTV

Kullu News: बंजार में बेकाबू जीप ने रौंदी महिला, अस्पताल ले जाते मौत, हादसा सीसीटीवी में कैद

Wed, 07 Jun 2023 07:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Jun 2023 07:45 PM IST
सार

प्रदेश के कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार के नए बस अड्डे के समीप बुधवार को पैदल चल रही एक महिला बेकाबू जीप की चपेट में आ गई। जीप की चपेट में आने के बाद महिला घायल हो गई। 

विज्ञापन
Uncontrolled jeep crush woman in Banjar, death while being taken to hospital, incident captured in CCTV
बेकाबू जीप ने रौंदी महिला - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार के नए बस अड्डे के समीप बुधवार को पैदल चल रही एक महिला बेकाबू जीप की चपेट में आ गई। जीप की चपेट में आने के बाद महिला घायल हो गई। महिला की उपचार के लिए कुल्लू ले जाते रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग इस हादसे में बाल-बाल बचे। हादसे का सीसीटीवी में कैद वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार दोपहर बाद का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बिजली बोर्ड के दफ्तर के नजदीक जीप को पार्क करने के बाद चालक बाहर उतरकर पत्थर लगाने लगा। इस बीच जीप अचानक चल पड़ी। चालक ने जीप को रोकने का प्रयास किया, लेकिन जीप ने रफ्तार पकड़ ली। इसके बाद कुछ दूरी पर पैदल चल रही एक महिला निर्मला देवी(42) पत्नी महिंद्र सिंह, गांव नाली, डाकघर सोझा बंजार जीप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जीप एक दुकान में घुस गई। दुकान के बाहर एक महिला और पुरुष इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। दुकान के बाहर की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही विधायक सुरेंद्र शौरी भी अस्पताल में घायल महिला के उपचार करवाने के लिए मदद की। 108 एंबुलेंस के माध्यम में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया, लेकिन महिला ने कुल्लू अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। वहीं, मृतक महिला के परिजन गहरे सदमे में हैं। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस मामला दर्जकर छानबीन में जुटी है। उन्होंने कहा कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed