फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Una Himachal Pradesh Newly married woman commit suicide

डेढ़ महीने पहले हुई शादी, नवविवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Sun, 14 Apr 2019 06:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंब (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंब (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Apr 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
Una Himachal Pradesh Newly married woman commit suicide
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के कुठेड़ा खैरला गांव की नवविवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। मृतका की पहचान अठवां निवासी 25 वर्षीय रीता रानी के रूप में की गई है। उसकी शादी करीब डेढ़ महीने पहले अठवां गांव के प्रदीप कुमार से हुई थी।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही युवती अपने मायके कुठेड़ा खैरला आई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रात को जब सभी परिजन सो रहे थे, इसी दौरान महिला ने कमरे के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से आई आवाज को सुनकर जब परिजन पहुंचे तो उन्होंने युवती को फंदे से लटके पाया। परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारा और अंब अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नवविवाहिता के परिजनों ने मामले की सूचना ससुराल पक्ष को भी दी। अस्पताल में पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। अंब थाना के एडिशनल एसएचओ अर्जुन देव का कहना है कि आरंभिक जांच में किसी पर भी कोई शक नहीं जताया गया है। महिला के कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed