{"_id":"57146b864f1c1b2b4a10fbd5","slug":"una-girls-football-team-will-play-at-jammu-pm-modi-will-be-cheif-guest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के सामने अपना लोहा मनवाएंगी हिमाचल की ये बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के सामने अपना लोहा मनवाएंगी हिमाचल की ये बेटियां
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Mon, 18 Apr 2016 10:37 AM IST
विज्ञापन
ऊना की लड़कियां कटरा (जम्मू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने फुटबॉल का मैच खेलकर प्रतिभा का परिचय देंगी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला ऊना की लड़कियां कटरा (जम्मू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने फुटबॉल का मैच खेलकर प्रतिभा का परिचय देंगी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड लड़कियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए प्रदर्शनी फुटबॉल मैच का आयोजन करवा रहा है।
विज्ञापन
यह मैच जिला ऊना स्थित खड्ड फुटबॉल यूथ गर्ल्स अकादमी और जम्मू-कश्मीर फुटबॉल क्लब की लड़कियों के बीच 19 अप्रैल को खेला जाएगा। हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के प्रवक्ता सत्यदेव शर्मा ने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के लिए यह बेहद गौरव के क्षण होंगे, जब हिमाचली बालाएं फुटबॉल खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। मोदी इस दिन श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय का शुभारंभ करने पधार रहे हैं।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के प्रयासों के चलते जिला ऊना के पंडित मोहनलाल दत्त मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खड्ड में मई 2015 में फुटबॉल अकादमी की स्थापना हुई थी। अकादमी स्थापित होने के तुरंत बात यहां फुटबॉल कोच व हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव दीपक शर्मा की तैनाती हुई। तब के लेकर अकादमी ने नित नई ऊंचाइयों को छुआ है।
खिलाड़ियों को दीं शुभकामनाएं
उद्योग एवं सूचना एवं जन संपर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के ओएसडी अमितपाल सिंह ने खड्ड फुटबॉल अकादमी की लड़कियों को शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा स्थानीय पंचायत की प्रधान पूनम दत्ता ने टीम को बधाई दी है।