{"_id":"a5031ddd8533fb30b1a2ac721fa3f5e0","slug":"una-college-champion-beat-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी को हरा ऊना कॉलेज बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी को हरा ऊना कॉलेज बना चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 18 Oct 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा मैदान ऊना में शनिवार को खेले गए इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में ऊना ने मंडी को 84 रन से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
समापन पर एसडीएम धनवीर ठाकुर मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऊना कॉलेज की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए।
विज्ञापन
विपुल चोपड़ा ने 76, प्रियांशु ने 60, साहिल राणा ने 40 और ध्रुवल ने 14 रन का योगदान दिया। मंडी से दिनेश एवं लव सिंह ने दो-दो, चंद्रकांत ने एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मंडी की टीम 35 ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 119 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
लव सिंह ने 30, राजेश ने 21 एवं पवन ने 17 रन का योगदान दिया। ऊना से अवनीश, प्रियांशु एवं साहिल बेदी ने 2-2 और महेश सिंह ठाकुर, विपुल और साहिल राणा ने एक-एक विकेट हासिल किया।
कॉलेज प्राचार्य डा. एसके चावला ने खिलाड़ियों और कोच संजीव पुरी की मेहनत को सराहा। स्पोर्ट्स इंचार्ज नंद लाल सहित खिलाड़ी भी मौजूद रहे।