फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ultrasound facility will be available in Junga, 100 roads have been approved.

Shimla News: जुन्गा में मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा, सौ सड़कों को मिली मंजूरी

Thu, 22 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound facility will be available in Junga, 100 roads have been approved.
दशहरा मेले की सांस्कृतिक संध्या में पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध का एलान, बोले-फेसबुक पर बयान देने से नहीं होता विकास
विज्ञापन

एंबुलेंस के साथ चालक उपलब्ध करवाएगी सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जुन्गा सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया है।
अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, आंखों की जांच और उपचार से संबंधित उपकरणों सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर (ओटी) को भी शीघ्र शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। 100 सड़कों को वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत मंजूरी मिल चुकी है। जुन्गा में अग्निशमन कार्यालय भी शीघ्र खोला जाएगा। इसके लिए उन्होंने प्रशासन को भूमि का चयन करने के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि फेसबुक पर बयान देने से विकास नहीं होता बल्कि इसके लिए दृढ़ इच्छाशक्ति और धरातल पर काम करने की आवश्यकता है। वह जिला स्तरीय दशहरा मेला जुन्गा की सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जुन्गा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। जुन्गा सिविल अस्पताल के लिए भाजपा सांसद द्वारा दान में दी गई एंबुलेंस को लेकर चल रही चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि जब एंबुलेंस उपलब्ध करवाई थी तो उसके साथ चालक की व्यवस्था भी होनी चाहिए थी। अब भाजपा की ओर से सरकार से चालक उपलब्ध करवाने की मांग की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार जुन्गा अस्पताल को एंबुलेंस के साथ चालक की सुविधा भी उपलब्ध करवाएगी। गौरतलब है कि अस्पताल में तैनात चालक पिछले कई महीनों से चमियाना स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहा है। वहीं सांसद हर्ष महाजन की ओर से अस्पताल के लिए दान की गई एंबुलेंस चालक की व्यवस्था न होने के कारण उपयोग में नहीं लाई जा रही है।
विज्ञापन



जुन्गा स्कूल में शुरू होंगी सीबीएसई कक्षाएं
मंत्री ने घोषणा की कि अगले शैक्षणिक सत्र से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा में सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने जुन्गा पंचायत के विभाजन और पुराना जुन्गा के लिए नई पंचायत के गठन की बात भी कही। मंत्री ने बताया कि नई पंचायत के गठन के बाद पंचायत घर के निर्माण की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसके लिए करीब 14 लाख रुपये की लागत से भवन बनाने की योजना है। इससे पहले मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं जुन्गा के तहसीलदार कार्तिकेश्वर शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने मंत्री को टोपी, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के सलाहकार गोपाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहाड़ी कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां
सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी लोक कलाकार दलीप सरमौरी, सरदार दलजीत और वर्षा ठाकुर ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पहाड़ी नाटियों की धुन पर पूरा पंडाल झूम उठा। स्थानीय स्कूली बच्चों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article