फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   typing test for fourth class employees promotion

चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को क्लर्क बनने का एक और मौका

Mon, 01 Aug 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 01 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
typing test for fourth class employees promotion
हिमाचल प्रदेश सरकार

प्रदेश सरकार ने क्लर्क बनने से वंचित रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को एक और मौका प्रदान कर दिया है। सैकड़ों कर्मचारियों की मांग पर प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को टाइपिंग टेस्ट में फेल हुए कर्मचारियों के लिए दोबारा टाइपिंग टेस्ट का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


कर्मचारी चयन आयोग ने लिमिटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट स्कीम के तहत बीते साल छंटनी परीक्षा का आयोजन किया था। कर्मचारी चयन आयोग ने 13 जुलाई से 16 जुलाई 2015 तक स्किल टेस्ट का आयोजन किया था। करीब 750 से अधिक पदों के लिए आयोजित छंटनी परीक्षा में अधिकतर अभ्यर्थी उत्तीर्ण हो गए। लेकिन स्किल टेस्ट में लगभग 200 अभ्यर्थी ही उत्तीर्ण हो पाए। चयनित अभ्यर्थियों को लिपिक के पद पर तैनाती दे दी जा चुकी है।
विज्ञापन


इस दौरान टाइपिंग टेस्ट में फेल चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश सरकार से मिला और उन्हें एक और मौका देने की बात की। इसे प्रदेश सरकार ने स्वीकार कर लिया। अब कर्मचारी चयन आयोग 24 अगस्त से 27 अगस्त तक आयोग के कार्यालय में
विज्ञापन
विज्ञापन


स्किल टेस्ट का आयोजन करेगा। आयोग ने स्किल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, अगर किसी को बुलावा पत्र न मिले तो वह आयोग के कार्यालय में दूरभाष नंबर 01972-221841, 222204 पर संपर्क कर सकते हैं।


कर्मचारी चयन आयोग ने लिमिटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट स्कीम के तहत बीते साल छंटनी परीक्षा का आयोजन किया था। स्किल टेस्ट में फेल होने वाले अभ्यर्थियों को दोबारा मौका प्रदान किया जा रहा है। 24 अगस्त से 27 अगस्त तक आयोग के कार्यालय में स्किल टेस्ट होगा। - जोगराज ठाकुर, चेयरमैन, हिप्र कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed