फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tyfed patient increase in shimla

आईजीएमसी में बढ़ने लगे टायफायड के मामले

Mon, 16 May 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tyfed patient increase in shimla
पानी का उबालने के बाद ही करें सेवन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में टायफायड के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं। अस्पताल में लगातार टायफायड के मामले आने के बाद चिकित्सकों ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। कहा कि कच्चे फल और दूध का सेवन न करें।
ओपीडी में चेकअप के बाद करवाए जा रहे टेस्ट में रोजाना औसतन 30 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। हालांकि इनमें से अधिकतर मरीजों को जांच के बाद दवाई घर भेजा जा रहा है। गंभीर रूप से बीमार करीब 12 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं। आईजीएमसी में रोजाना 3,500 के करीब ओपीडी होती है। इनमें मेडिसिन, बालरोग और सर्जरी ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज आ रहे हैं। इन ओपीडी में आजकल 1,000 मरीज हर रोज चेकअप करवाने आ रहे हैं।
विज्ञापन

आईजीएमसी के मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उष्येंद्र शर्मा ने बताया कि टायफायड के मामले बढ़ने लगे हैं। यह जल जनित रोग है। लोग कच्चे फल, बेकरी और फास्ट फूड का सेवन न करें। बावड़ी का पानी न पीयें। उबालने के बाद ही पानी का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

टायफायड के मुख्य लक्षण
आईजीएमसी के मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उष्येंद्र शर्मा ने बताया कि तेज बुखार आना, भूख न लगना, कमजोरी, उल्टी और पेशाब में जलन टायफायड के मुख्य लक्षण हैं। शरीर में ऐसे किसी भी लक्षण के नजर आने पर अस्पताल में जाकर चेकअप करवाएं। साफ-सफाई का अधिक ध्यान रखना चाहिए। ताजे फलों का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed