फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two youths of Drishti village were found unconscious in Bimla Khad of Karsog, later declared dead

Himachal: करसोग की बिमला खड्ड किनारे बेहोश मिले द्रष्टि गांव के दो युवक, बाद में मृत घोषित

Sat, 26 Apr 2025 10:17 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Apr 2025 10:17 AM IST
सार

प्रदेश के मंडी जिले की  खड़कन पंचायत के तहत द्रष्टि में शुक्रवार को दो स्थानीय युवकों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two youths of Drishti village were found unconscious in Bimla Khad of Karsog, later declared dead
खड्ड(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की  खड़कन पंचायत के तहत द्रष्टि में शुक्रवार को दो स्थानीय युवकों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों को खड्ड किनारे बेहोशी की हालत में देखा गया। जांच में दोनों मृत पाए गए। दोनों ही द्रष्टि गांव के रहने वाले हैं। दोनों की मौत से गांव में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शुक्रवार दोपहर का खाना खाने के बाद घर से काम के लिए निकल गए। उसके बाद घर के साथ गुजरती बिमला खड्ड में बेहोश देखे गए।

विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से दोनों को उपचार के लिए नागरिक चिकित्सालय करसोग लाया गया। यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों युवक मजदूरी करते थे। युवकों की पहचान भगत राम (43) पुत्र बंगालु राम गांव द्रष्टि और संजय (26) पुत्र गुलाब सिंह निवासी गांव द्रष्टि, करसोग के रूप में हुई है। माैत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उधर, डीएसपी करसोग गौरवजीत सिंह ने बताया कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed