{"_id":"580714914f1c1b672c70418c","slug":"two-youth-killed-in-road-accident-at-chopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"1000 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1000 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चौपाल
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के साथ लगते चौपाल में मंगलवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर होमगार्ड कमांडर निशांत चौहान और पुलिस टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
होमगार्ड जवानों ने कड़ी मशक्क्त के बाद शवों को बाहर निकाला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रो कार चौपाल से मड़ावाग की ओर जा रही थी। इस दौरान रियूणी के पास कार सड़क से करीब एक हजार मीटर गहरी खाई में नीचे गिर गई।
विज्ञापन
इससे कार सवार नितिन (29), पुत्र बलवीर निवासी पुजारली मड़ावाग, तहसील चौपाल, अनिल (23), पुत्र उजागर सिंह निवासी गांव बाघी चड़ोली, तहसील कुपवी की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान सड़क से गुजर रहे एक अन्य वाहन ने हादसा होते देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई। उधर, एसएचओ चौपाल गुलाम अकबर ने हादसे की पुष्टि की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दोनों युवकों के शवों को मुश्किल से गहरी खाई से बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल चौपाल लाया गया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। इस बारे में मृतक के परिजनों को सूचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।