फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two Youth Killed in bike accident at Chamba.

बाइक समेत खाई में जा गिरे दो युवक, मौके पर ही मौत

Sat, 13 May 2017 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खजियार चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, खजियार चंबा Updated Sat, 13 May 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
Two Youth Killed in bike accident at Chamba.

हिमाचल के चंबा-खज्जियार मार्ग पर साऊं मोड़ के पास शुक्रवार देर रात के समय हुई बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। इनकी पहचान सचिन पुत्र प्रहलाद और संजीव कुमार पुत्र जर्म सिंह दोनों निवासी गांव बेधन पंचायत बख्तपुर डाकघर रठियार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दोनों बाइक में सवार होकर शुक्रवार को रात के समय खज्जियार से वापस अपने घर बेधन जा रहे थे। बाइक सचिन चला रहा था। साऊं मोड़ के पास सचिन ने अपना नियंत्रण खो दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे के समय वहां पर कोई भी मौजूद नहीं था जिसके चलते किसी को भी इसका पता नहीं चल पाया। दोनों युवक रात भर खाई में पड़े रहे। शनिवार सुबह के समय स्थानीय महिलाएं वहां घास काटने जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दौरान उन्होंने खाई में एक बाइक और पास में दो युवकों को पड़े देखा। इसकी सूचना महिलाओं ने गांव के अन्य लोगों को दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फिर पुलिस को सूचित किया। बाद में पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से बाहर निकाला।


उधर, एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि खज्जियार मार्ग पर साऊं मोड़ के पास बाइक  दुर्घटना में दो युवकों के मारे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की पूरी छानबीन कर रही है। शवों के पोस्ट मार्टम करवाकर मृतकों के शव परिजनों के हवाले कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed