{"_id":"60d80ef28ebc3e708e36ec26","slug":"two-youth-killed-fall-into-gorge-in-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: ट्रैकिंग पर गए मंडी के दो युवकों समेत चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: ट्रैकिंग पर गए मंडी के दो युवकों समेत चार लोगों की मौत
Sun, 27 Jun 2021 10:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, द्रंग(मंडी)/केलांग(लाहौल-स्पीति)/चामुंडा(कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, द्रंग(मंडी)/केलांग(लाहौल-स्पीति)/चामुंडा(कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:23 PM IST
सार
मंडी के धार्मिक पर्यटन स्थल पराशर की पहाड़ियों पर ट्रैकिंग करने गए चार युवकों में से दो की खाई में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रवीण कुमार, पवन कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में ट्रैकिंग पर गए मंडी के दो युवकों समेत चार लोगों की मौत हो गई। मंडी में ट्रैकिंग करने गए चार दोस्तों में से दो की 350 फीट गहरी खाई में गिरने से जान चली गई। वहीं, लाहौल के सरचू में मध्य प्रदेश के पर्यटक की हाई एल्टीट्यूड सिकनेस के कारण मौत हो गई। उधर, कांगड़ा में आदि हिमानी चामुंडा मंदिर में नरवाणा के श्रद्धालु ने हृदयाघात से दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंडी के धार्मिक पर्यटन स्थल पराशर की पहाड़ियों पर ट्रैकिंग करने गए चार युवकों में से दो की खाई में गिरने से मौत हो गई। युवक पर्यटन स्थल से वापस आते समय शनिवार रात रास्ते में कोहली का पधर स्थान पर टेंट लगाकर रुक गए। रात करीब 12:15 बजे पवन कुमार (32) पुत्र तिलक राज गांव खलाड़ा और प्रवीण कुमार (30) पुत्र टिक्कम राम निवासी गांव कून शौच के लिए बाहर निकले।
विज्ञापन
थोड़ी दूर शौच करने बैठे तो एक पैर फिसलने से नीचे खाई में गिर गया। यह देखते हुए दूसरा दोस्त उसे बचाने लगा, लेकिन वह भी खाई में जा गिरा, जिससे दोनों की मौत हो गई। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिए हैं। मृतक प्रवीण कुमार पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर की ममेरी बहन का बेटा था।
विज्ञापन
उधर, हाई एल्टीट्यूड सिकनेस के कारण मध्य प्रदेश के पर्यटक सुनील कुमार (40) ने सरचू स्थित सेना के अस्थायी अस्पताल में दम तोड़ दिया है। यह पर्यटक अपने दो बच्चों और पत्नी समेत लेह से मनाली लौट रहा था। केलांग पुलिस ने सरचू पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए केलांग पहुंचाया। उधर, कांगड़ा में आदि हिमानी चामुंडा मंदिर में श्रद्धालु नरवाणा निवासी राकेश (43) की हृदयाघात मौत हो गई। श्रद्धालु अपने परिवार सहित मंदिर में माथा टेकने गया था। मृतक का नंदिकेश्वर धाम चामुंडा में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।