फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two wards of the Zilla Parishad bye election result declaired in himachal

पंचायती राज उपचुनावः कुल्लू में कांग्रेस, कांगड़ा में भाजपा का परचम

Tue, 31 Jul 2018 06:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 31 Jul 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
 two wards of the Zilla Parishad bye election result declaired in himachal

प्रदेश में जिला परिषद के दो वार्डों पर उपचुनाव का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया है। पंचायती राज संस्थाओं में प्रदेश में156 प्रतिनिधियों के लिए चुनाव करवाया गया।

विज्ञापन


कांगड़ा जिला के परागपुर विकास खंड के बणी जिला परिषद वार्ड नंबर-40 में भाजपा समर्थित महिला उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।  तीन बीडीसी सदस्यों के उपचुनाव में से दो में भाजपा और एक में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन


बणी जिला परिषद वार्ड में भाजपा की अरुणा देवी के पक्ष में 6,380 व कांग्रेस की रीता कुमारी के पक्ष में 1,285 मत पड़े। जिला के फतेहपुर खंड में दो ब्लॉक समिति वार्डों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक समिति के वार्ड छैक में कांग्रेस समर्थित कांता देवी विजयी रहीं। वहीं कुल्लू जिला के खाड़ागाड़ वार्ड जिला परिषद उपचुनाव में कुल 13,044 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

किसको कितने वोट मिले

 two wards of the Zilla Parishad bye election result declaired in himachal

भाजपा के उम्मीदवार बालक राम ठाकुर को 5,948 तथा कांग्रेस के दुष्यंत ठाकुर को 6,913 वोट मिले।  इसके अलावा 110 मत अवैध घोषित किए गए। ऊना के बढ़ेडा कांगड़ बीडीसी के उपचुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार उपिंद्र सिंह ने बाजी मारी।

उन्होंने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी राकेश को 125 मतों से पराजित किया। मंडी जिला के पंचायत समिति वार्ड मझवाड़ के उपचुनाव में महज दो मतों के अंतर से लेखराज ने 383 मत लेकर जीत हासिल की है।

निकटतम प्रतिद्वंद्वी पवन कुमार को 381 मत मिले। रिर्टनिंग ऑफिसर नायब तहसीलदार सदर लेखराज ने कहा कि दो मतों के अंतर से प्रत्याशी लेखराज ने जीत हासिल की है।

10 पंचायतों में जीते भाजपा समर्थित उम्मीदवार : कश्यप 

 two wards of the Zilla Parishad bye election result declaired in himachal

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव संयोजक एचएन कश्यप ने कहा कि 29 जुलाई को हुए पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार भारी संख्या में विजयी हुए हैं। प्रदेश में हुए 14 ग्राम पंचायत प्रधानों के चुनाव में से 10 में ग्राम पंचायत प्रधान भाजपा समर्थित जीतकर आए हैं।

जिला ऊना के दो ग्राम पंचायत प्रधानों के उपचुनाव में अंब विकास खंड से अशोक कुमार और बंगाणा विकास खंड से अंजुबाला विजयी हुई हैं। इसी तरह से 28 उपप्रधानों में से लगभग 20 से अधिक ग्राम उपप्रधान भाजपा समर्थित जीतकर आए हैं। 

अपने विधायक के हलके में ही हार गई भाजपा : चौहान 

 two wards of the Zilla Parishad bye election result declaired in himachal

उन्होंने कहा कि 258 पंचायत वार्डों में से 200 से अधिक वार्डों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया है। इसी तरह से जिला परिषदोें में भी भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं।   

 कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि बंजार से किशोरी लाल के एमएलए बनने के बाद यहां की जिला परिषद सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।

भाजपा के लिए इससे बड़ी शर्मनाक बात और क्या हो सकती है। हम इसकी जानकारी ले रहे हैं कि इसी तरह से कितनी सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed