फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two trains including Una-Haridwar train cancelled Sabarmati train delayed by 3 hours

Himachal Trains: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! ऊना-हरिद्वार ट्रेन समेत दो गाड़ियां रद्द, जानें पूरा अपडेट

Fri, 16 Aug 2024 06:48 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 16 Aug 2024 06:48 PM IST
सार

ऊना से हरिद्वार और अंब-अंदौरा से अंबाला ट्रेन शुक्रवार को रद्द रहने के बाद शनिवार और रविवार को भी कैंसिल की गई हैं। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पंजाब के आनंदपुर में विकास कार्य चला हुआ है, जिसको लेकर इन दिनों लाइनों किनारे गार्डर डालने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

विज्ञापन
Two trains including Una-Haridwar train cancelled Sabarmati train delayed by 3 hours
ऊना रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी का इंतजार करते यात्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के आनंदपुर साहिब रेलवे स्टेशन पर चल रहा अमृत भारत पुनर्विकास कार्य ऊना आने वाली तीन ट्रेनों को प्रभावित करेगा। इस कार्य के चलते ऊना से हरिद्वार और अंब-अंदौरा से अंबाला ट्रेन शुक्रवार को रद्द रहने के बाद शनिवार और रविवार को भी कैंसिल की गई हैं। दौलतपुर चौक से अंब अंदौरा एवं ऊना होकर साबरमती को चलने वाली ट्रेन निर्धारित समय से शुक्रवार को तीन घंटे देरी से रवाना हुई। शनिवार को भी तीन और रविवार 1 घंटे 50 मिनट की देरी से अपने गंतव्य की ओर रवाना होगी।

विज्ञापन


ऊना स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस में सफर करने वाले कई यात्री तीन घंटे तक इंतजार करते दिखे। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पंजाब के आनंदपुर में विकास कार्य चला हुआ है, जिसको लेकर इन दिनों लाइनों किनारे गार्डर डालने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। विकास कार्य के चलते ट्रेन संख्या 04501/04502 हरिद्वार से ऊना के बीच चलने वाली शुक्रवार को रद्द रही। वहीं, अगले दो दिन यानी शनिवार व रविवार को भी रद्द की गई है।
विज्ञापन


इसी प्रकार अंब-अंदौरा से अंबाला को आवागमन करने वाली ट्रेन संख्या 04593/04594 शुक्रवार सहित शनिवार और रविवार को रद्द की गई है। ट्रेन संख्या 19412 साबरमती एक्सप्रेस शुक्रवार को अपने निर्धारित समय 2:25 बजे न चलकर तीन घंटे की देरी से 5: 25 बजे रवाना हुई। यह ट्रेन 17 व 18 अगस्त को भी देरी से आवागमन करेगी। इसे लेकर रेलवे विभाग के अधिकारियों ने अधिसूचना जारी कर दी है। रेलवे बोर्ड अंबाला के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि आनंदपुर साहिब रेलवे स्टेशन पर कार्य के चलते ऊना की दो ट्रेनें रद्द तो एक के समय में बदलाल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed