{"_id":"6a86e16d881e5fed640aedbb","slug":"two-trains-cancelled-on-kalka-shimla-railway-track-until-the-31st-shimla-news-c-19-sml1002-772946-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर 31 तक दो ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर 31 तक दो ट्रेनें रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर रेलवे बोर्ड ने दो ट्रेनों का संचालन 31 अगस्त तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। लगातार हो रही बारिश और ट्रैक पर भूस्खलन के बढ़ते खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
पहले इन ट्रेनों का संचालन 20 अगस्त तक रद्द किया था लेकिन मौसम को देखते हुए अब रेलवे बोर्ड ने इसके संचालन की तारीख बढ़ा दी है। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के तहत कालका से शिमला के बीच चलने वाली 52451 शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस और वापसी में 52452 शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस का संचालन 31 अगस्त तक नहीं होगा। इसके अलावा 52459 कालका-शिमला एक्सप्रेस और वापसी में 52460 शिमला-कालका एक्सप्रेस को भी इसी अवधि तक रद्द कर दिया है। अप डाउन मिक्स ट्रेन को पहले ही 10 सितंबर तक रद्द कर दिया है। बारिश के कारण कालका-शिमला रेलमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इसके अलावा अन्य तीन ट्रेनों का संचालन कालका शिमला रेलवे ट्रैक पर नियमित तौर पर होता रहेगा।